फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Amrit Mahotsav of Independence celebrated in Collectorate Auditorium

कलक्ट्रेट सभागार में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Amrit Mahotsav of Independence celebrated in Collectorate Auditorium
बहजोई। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे से प्रारंभ हुए कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलन व स्वागत गीत समेत देशभक्ति गीत, काकोरी गीत समेत बच्चों की ओर से गीत व भाषण आदि की प्रस्तुति दी गई। वहीं वक्ताओं की ओर से विचार रखे गए।
विज्ञापन

इस बीच जिलाधिकारी संजीव रंजन व स्वंतत्रता सेनानियों के परिजनों आदि की ओर से शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी गई। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। एसपी चक्रेश मिश्र समेत सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, सीएमओ डॉ. अजय कुमार सक्सेना, पीडी रमेश चंद्र, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, प्रधानाचार्य सीपी सिंह व डीसीओ कुलदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed