फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Amidst the protests, the administration team removed encroachment from government land

Sambhal News: विरोध के बीच प्रशासन की टीम ने सरकारी जमीन से हटवाया कब्जा

Fri, 01 Mar 2024 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 01 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Amidst the protests, the administration team removed encroachment from government land
गुन्नौर (संभल)। तहसीलदार व नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग गावों में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। तुमरिया घाट में भूमि से कब्जा हटवाने पहुंची टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस के पहुंचने और कार्रवाई के चेतावनी के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव तुमरिया खादर व शाहपुर में तहसीलदार सराह अशरफ व नायब तहसीलदार बबलू कुमार राजस्व टीम को लेकर ढाका व बंजर की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे। तुमरिया घाट में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की सूचना पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राजस्व की टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। अपने हाथों में पत्थर उठा लिए। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख विरोध कर रहे लोग मौके से भाग गए। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी भूमि को खाली कराया गया। वहीं शाहपुर गांव में ढाका की भूमि को खाली कराकर ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन


तहसीलदार ने दोबारा जमीन पर कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो किसी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। संवाद
वर्जन
तुमरिया घाट में कुछ ग्रामीण राजस्व विभाग की टीम का विरोध करने पहुंच गए थे। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण मौके से चले गए। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -सराह अशरफ, तहसीलदार गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed