{"_id":"60ff064e8ebc3edd3b3dcc6b","slug":"ambulances-set-up-on-strike-in-protest-against-the-deployment-of-new-employees-chandausi-news-mbd397110942","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कर्मचारियों की तैनाती के विरोध में कर्मचारियों ने हड़ताल कर खड़ी दीं एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए कर्मचारियों की तैनाती के विरोध में कर्मचारियों ने हड़ताल कर खड़ी दीं एंबुलेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। कंपनी की ओर से सरकारी एंबुलेंसों पर नए कर्मचारियों की तैनाती के विरोध में एंबुलेंसकर्मियों ने हड़ताल कर जिले भर की एंबुलेंस बड़ा मैदान पर खड़ी कर दी। मामला जिले भर की 40 सरकारी एंबुलेंसों पर तैनात 226 कर्मचारियों की रोजी-रोटी का है। इस बीच सभी एंबुलेंसकर्मी बड़ा मैदान पर देर शाम तक जुटे रहे।
जीवन दायिनी स्वास्थ्य विभाग एएलएस, 108,102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले कंपनी की ओर से एंबुलेंस पर तैनात पुराने कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की तैनाती किए जाने के विरोध में तीन दिन के धरने के बाद कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर चले गए। इस बीच कर्मचारियों की ओर से जिले भर की एंबुलेंस नगर के कलक्ट्रेट से सटे बड़ा मैदान पर खड़ी कर दी गईं। सुबह करीब 10 बजे जिले भर की एंबुलेंसों को लेकर कर्मचारी बड़ा मैदान पर पहुंच गए। इसके बाद एंबुलेंस खड़ी कर धरना-प्रदर्शन किया गया।
जिलाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से पुरानी कंपनी को हटाकर नई कंपनी को एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसको लेकर नई कंपनी के प्रबंधन की ओर से प्रदेश भर की 250 एएलएस एंबुलेंसों पर तैनात 12 सौ कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। ऐसे में पुराने कर्मचारियों को रोजी-रोटी का संकट सताने लगा है।
विज्ञापन
इसी को लेकर बीते दिनों से एंबुलेंस कर्मियों की ओर से सीएमओ दफ्तर परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। बावजूद इसके धरने के दौरान एक भी दिन किसी भी जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारी की ओर से धरनास्थल पर पहुंचने की जहमत नहीं की गई। नतीजा, पहले से ही प्रस्तावित हड़ताल व सभी एंबुलेंसों को खड़ी करने के निर्णय के मुताबिक बड़ा मैदान पर धरना-प्रदर्शन किया गया है। इसी के साथ एंबुलेंसों को भी खड़ा कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जब तक सरकार की ओर से कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए कोई निर्णय नहीं लिया जाता है, तब तक बड़ा मैदान पर धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा और एंबुलेंसों को भी खड़ा ही रखा जाएगा। इस बीच मोहित, राजू, सतीश, प्रवेश, देवेंद्र, राघवेंद्र, हरिओम, नेपाल त्यागी, पवन यादव, अग्रपाल, शिवकुमार शर्मा, महेंद्र सिंह, विकास, कमर खान, अनिल यादव, मोहित त्यागी, राजकुमार, बनवारी, नाजिमा व निषाद मौजूद रहे।
जिले में 40 एंबुलेंसों पर हैं 226 कर्मचारियों की तैनाती
जिलाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि जिला संभल में एएलएस, 108 व 102 एंबुलेंसों को मिलाकर कुल 40 एंबुलेंसों पर 226 पायलट व ईएमटी कर्मचारियों की तैनाती है। इनमें 2 एंबुलेंस एएलएस, 15 एंबुलेंस 108 व 23 एंबुलेंस 108 की तैनाती है। इन 2 एएलएस एंबुलेंसों पर कुल 10 कर्मचारी तैनात हैं।
गंभीर मामलों के लिए तहसीलवार चलाईं तीन एंबुलेंस
जिलाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि गंभीर मामलों को लेकर तहसीलवार तीन एंबुलेंस चलाई गईं हैं। इनमें गुन्नौर की एंबुलेंस ने 2 व चंदौसी की एंबुलेंस ने बहजोई से एक केस लेकर मरीजों को संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।