फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ambulance workers sitting on dharna by standing an ambulance on Bada Maidan on the second day

दूसरे दिन भी बड़ा मैदान पर एंबुलेंस खड़ी कर धरने पर बैठे एंबुलेंसकर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ambulance workers sitting on dharna by standing an ambulance on Bada Maidan on the second day
बहजोई। दूसरे दिन भी नगर के बड़ा मैदान पर जिले भर के एंबुलेंसकर्मी एंबुलेंस खड़ी कर धरने पर बैठे। कंपनी की ओर से नई तैनाती के विरोध में एंबुलेंसकर्मी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच जिले में 40 एंबुलेंस पर तैनात 226 एंबुलेंसकर्मियों की रोजी-रोटी पर संकट छाया हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के एएलएस, 108,102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले किए जा रहे धरने के दौरान जिलाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि बीते दिनों सीएमओ दफ्तर परिसर में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन के बाद जब सरकार व कंपनी की ओर से कोई तबज्जो नहीं दी गई, तो सोमवार को कलक्ट्रेट से सटे बड़ा मैदान पर जिले भर की एंबुलेंस खड़ी कर धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया गया। देर शाम तक सरकार व कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। अब दूसरे दिन मंगलवार को भी संघ के पदाधिकारी व एंबुलेंसकर्मी धरने पर जुटे रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार की ओर से नई कंपनी को एंबुलेंसों का संचालन करने के लिए कमान सौंपी गई है। अब नई कंपनी की ओर से प्रदेश भर की 250 एएलएस एंबुलेंसों पर तैनात 2500 कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में एंबुलेंसों पर तैनात कर्मचारियों पर रोजी-रोटी का संकट छाया है। ऐसे में पहले से ही तैनात कर्मचारियों को एंबुलेंसों से न हटाया जाए। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात में भी एंबुलेंसकर्मी बड़ा मैदान पर चल रहे धरने में जुटे रहे। वहीं मंगलवार को भी देर शाम तक एंबुलेंसकर्मी धरने पर रहे। इस बीच शिशुपाल सिंह, लालाराम, प्रवेश कुमार, हरीपाल, मुकेश, गिरीश कुमार, प्रद्युम्न, गोगेश, मानपाल, त्रिवेणी, मोहित कुमार, अनिल कुमार, चंद्रपाल, अग्रपाल, वीरपाल, निरंजन लाल, हेमपाल, दिनेश, बनवारी लाल, प्रेमकुमार, उमेश चंद्र, निषाद व नाजिमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed