फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ambulance workers demonstrated in CMO office premises even on the third day of dharna

धरने के तीसरे दिन भी सीएमओ दफ्तर परिसर में गरजे एंबुलेंसकर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ambulance workers demonstrated in CMO office premises even on the third day of dharna
बहजोई के सीएमओ दफ्तर परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एंबुलेंसकर्मी। - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। एएलएस एंबुलेंस पर पहले से तैनात कर्मचारियों को न हटाने की मांग पर अड़े कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी सीएमओ दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया। इस बीच जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही समाधान न होने पर एंबुलेंस खड़ी करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को जीवन दायिनी स्वास्थ्य विभाग एएलएस, 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य सुबह 10 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी दफ्तर परिसर में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष नीलम सिंह के नेतृत्व में दिए जा रहे धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं का कहना था कि सरकार की ओर से पहली कंपनी को हटाकर दूसरी कंपनी को एंबुलेंस के संचालन की कमान सौंप दी है। अब नई कंपनी की ओर से पहले से प्रशिक्षित व अनुभवी कर्मचारियों को एएलएस एंबुलेंस से हटाकर नए कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। यह गलत है। ऐसे में प्रदेश भर की 150 एएलएस एंबुलेंसों पर पहले से तैनात करीब 25 सौ कर्मचारी पर रोजी-रोटी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

एक ओर जहां सरकार लोगों को रोजगार मुहैय्या कराने के लिए दिन व दिन प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर एएलएस एंबुलेंसों पर पहले से तैनात कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की तैनाती करना बेरोजगारी का सबब बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि रविवार की शाम तक समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो 26 जुलाई से जिले भर की एंबुलेंस खड़ी कर दी जाएंगी। इस बीच प्रेमपाल, अभिनंदन, राकेश, शिवकुमार शर्मा, रोहित चौबे, रोहताश, नरेश, अग्रपाल, सत्यवीर, शिशुपाल, अनिल कुमार, मुनेश कुमार, बाबूराम, वीरेश, राहुल शर्मा व राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed