फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Alvida Juma: Namaz performed peacefully amid tight security

अलविदा जुमा : कड़ी सुरक्षा के बीच शांति से अदा हुई नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Alvida Juma: Namaz performed peacefully amid tight security
संभल जामा म​स्जिद में नमाज अदा करते लोग। - फोटो : संभल जामा म​स्जिद में नमाज अदा करते लोग।
संभल। अलविदा जुमे की नमाज जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई है। हालांकि संभल शहर में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की कड़ी निगरानी रही। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई जामा मस्जिद पर पहुंचे और अधीनस्थ अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ अनुज कुमार शुक्रवार की सुबह से ही अलर्ट दिखाई दिए। उन्होंने शहर में मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। एएसपी पैदल मार्च करते हुए जहां भी पहुंचे वहां साथ में ड्रोन कैमरा रहा। इससे छतों की स्थिति का भी जायजा लिया गया।
विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण अदा हुई है। एहतियाती तौर पर की गई सुरक्षा में सात कंपनी पीएसी, तीन कंपनी आरआरएफ और एक कंपनी आरएएफ की तैनात की गई। इसके अलावा कई थानों का फोर्स भी सुरक्षा में रहा। आरएएफ के जवान निर्माणाधीन सत्यव्रत पुलिस चौकी की दूसरी मंजिल पर लगाए गए। जिससे पूरी तरह से निगरानी की जा सके। वहीं, दूसरी ओर जुमा नमाज के बाद डीएम और एसपी ने नमाजियों से भी मुलाकात की। इस दौरान ईद की नमाज भी इसी शांतिपूर्ण तरीके से अदा किए जाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

0000000000000

जामा मस्जिद पर एक हजार से ज्यादा तैनात रहे जवान
जामा मस्जिद और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा रही। थाना पुलिस के अलावा पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ के जवान तैनात रहे। एसपी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के लिहाज से जामा मस्जिद और उसके आसपास एक हजार से ज्यादा जवान मुस्तैद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000000000
सुरक्षा पूरी तरह शहर में रही। सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की है। ड्रोन से भी निगरानी कराई गई। कहीं किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई। इसी तरह ईद की नमाज भी अदा करने का आह्वान किया है।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल
00000000000000
11 जोन और 28 सेक्टर में शहर को बांटा गया था। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने पल-पल की जानकारी दी। शांतिपूर्ण तरीके से जुमा अलविदा की नमाज अदा हुई है।इसी तरह शांति बनाए रखने का आह्वान किया गया है।
डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल
00000000000000
सोशल मीडिया पर सक्रिय रही साइबर एक्सपर्ट टीम
एसपी ने बताया कि जुमा अलविदा नमाज को लेकर किसी तरह कोई अफवाह न फैलाए। इसके लिए साइबर क्राइम थाने की टीम सोशल मीडिया पर सक्रिय रही। हालांकि किसी भी तरह की अफवाह का मामला पकड़ में नहीं आ सका। ईद तक यह सक्रियता बनी रहेगी। यदि कोई अफवाह फैलाने का काम करता है या आपत्तिजनक पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

000000000000000
वक्फ बिल के विरोध का असर संभल में नहीं दिखा
अतिसंवेदनशील संभल में वक्फ बिल के विरोध में बांधी गई काली पट्टी का असर नजर नहीं आया। जामा मस्जिद में भी कोई काली पट्टी बांधकर नहीं पहुंचा। इसी तरह दूसरी मस्जिदों में भी इसका असर नहीं दिखा। हालांकि अन्य जिलों में इसका असर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed