फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Alleged conversion of religion by inducement, Hindu organizations created a ruckus

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Alleged conversion of religion by inducement, Hindu organizations created a ruckus
संभल के हल्लू सराय में संस्था द्वारा वितरित किए जाने वाले राशन को देखते कोतवाल पंकज लावानिया। - फोटो : SAMBHAL
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हल्लू सराय में एक संस्था द्वारा लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। आरोप है कि महंगी वस्तुएं निशुल्क देकर धर्म परिवर्तन कराने के लिए लोगों को तैयार किया जा रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संस्था के लोगों से पूछताछ की और कार्यालय को बंद करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर दो बजे नगर के मोहल्ला हल्लू सराय में एक संस्था द्वारा गांव चिरौली भगवंतपुर के ग्रामीणों को राशन वितरित किया जा रहा था। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा, हिंदू जागरण मंच व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और संस्था पर जरूरतमंद लोगों को प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाने लगे। आरोप है कि हिंदू संगठनों ने संस्था के कर्मचारियों से जानकारी मांगी तो वह जानकारी नहीं दे पाए। इस बात को लेकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया भी मौके पर पहुंच गए और संस्था के कर्मचारियों से पूछताछ की। जिस पर वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने कार्यालय को बंद करा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पकंज लवानिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है, इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस संस्था के लोगों का दावा है कि उनकी संस्था सामाजिक कार्य करती है। धर्म परिवर्तन कराने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed