फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Allegations of robbery and murderous attack during Baraat Chadhat, four injured including RSS block worker

Sambhal News: बरात चढ़त में लूटपाट व जानलेवा हमला करने का आरोप, आरएसएस के खंड कार्यवाह समेत चार घायल

Mon, 03 Mar 2025 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 03 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Allegations of robbery and murderous attack during Baraat Chadhat, four injured including RSS block worker
विज्ञापन

सरायतरीन(संभल)।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिहोरी में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे बरात चढ़त के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने बरातियों के लूटपाट करने के इरादे से मारपीट कर दी। इस घटना में आरएसएस असमोली के खंड कार्यवाह समेत चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ असमोली के खंड कार्यवाह अंकुर कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उनके फुफेरे भाई की बरात अमरोहा जिले के गांव चुहरपुर बगद से बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिहोरी में आई थी। रात्रि में करीब डेढ़ बजे बरात चढ़त हो रही थी। इसी दौरान दूल्हे की बग्घी पर रुपये लगाकर लौटते वक्त गांव के ही युवकों ने लूटपाट के इरादे से घेर लिया और मारपीट कर दी। धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। बीचबचाव में आए असमोली के निवासी अनुज, आशीष और चुहरपुर बगद के निवासी अजय के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में चारों घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस पहुंची। बाद में चौकी प्रभारी आकाश यादव भी पहुंचे। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। अंकुर कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि इस घटना में सोने की चैन, अंगूठी और करीब एक लाख रुपये की नगदी लूट ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed