{"_id":"647255915d81eb5e89065d44","slug":"allegations-of-jobbers-market-incharge-asking-for-commission-in-private-wheat-purchase-sambhal-news-c-15-1-158098-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आढ़तियों का आरोप, मंडी इंचार्ज निजी गेहूं खरीद में मांग रहे कमीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आढ़तियों का आरोप, मंडी इंचार्ज निजी गेहूं खरीद में मांग रहे कमीशन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी व्यापार संघ ने मंडी सचिव व नायब तहसीलदार के सामने गेहूं क्रय केंद्र के मंडी इंचार्ज पर निजी खरीद में कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। इस पर मंडी सचिव व व्यापारियों में नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान निरीक्षण को पहुंचे नायब तहसीलदार निश्चय कुमार भी थे।
शनिवार की दोपहर नायब तहसीलदार मंडी समिति में क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद वह मंडी समिति सचिव के पास पहुंच गए। वहां पर व्यापार संघ के पदाधिकारी भी आ गए। सरकारी गेहूं खरीद के इंचार्ज पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। बताया कि व्यापारी सरकारी गेहूं खरीद में प्रशासन की मदद कर रहा था। अब गेहूं के दाम अधिक हो गए हैं और 2300 रुपये प्रति क्विंटल प्राइवेट आढ़त पर दाम हैं।
इसके बाद भी व्यापारियों ने किसानों को सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए भेजा पर वहां भी किसानों से कमीशन मांगा जा रहा था। इसके किसानों ने वहां जाना बंद कर दिया। अब दाम अधिक होने पर किसान आढ़त पर गेहूं बेच रहे हैं, तो एमएसपी से अधिक दाम पर मंडी इंचार्ज आढ़तियों से कमीशन मांग रहे हैं। ऐसे में व्यापार करना संभव नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके परन नेगपाल वार्ष्णेय, राकेश बिंदल, विपिन कुमार, राजेश कुमार, ललित वार्ष्णेय आदि रहे।