{"_id":"654fd56a00546980aa00c7b1","slug":"all-three-suspects-were-busy-on-the-phone-most-of-the-time-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-4895-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ज्यादातर समय फोन पर व्यस्त रहते थे तीनों संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ज्यादातर समय फोन पर व्यस्त रहते थे तीनों संदिग्ध
Sun, 12 Nov 2023 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
संभल। चंदौसी निवासी संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नावेद सिद्दीकी, संभल के पंजू सराय निवासी मोहम्मद नोमान और दीपासराय निवासी मोहम्मद नाजिम अन्य युवकों को आईएसआईएस से जोड़ने का काम कर रहे थे। एटीएस की जांच में तीनों के आतंकी संगठन के संपर्क में होने की बात सामने आई है।
बीते रविवार को एटीएस ने संभल के पंजू सराय निवासी मोहम्मन नोमान, दीपासराय निवासी मोहम्मद नाजिम और चंदौसी के जाट कॉलोनी निवासी मोहम्मद नावेद सिद्दीकी और एक अन्य युवक को उठाया था। सूत्र बताते हैं कि एटीएस की जांच में सामने आया है कि नोमान, नाजिम और नावेद आईएसआईएस आतंकी संगठन के लिए युवाओं को जोड़ने का काम कर रहे थे। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
संभल के दीपा सराय निवासी नाजिम के मोहल्ले वाले लोगों का कहना है कि वह अक्सर फोन में ही व्यस्त दिखाई देता था और लोगों से कम बात करता था। यही पंजू सराय के लोगों ने मोहम्मद नोमान के बारे में बताया कि वह लोगों से कम बात करता था। अक्सर फोन में ही व्यस्त दिखाई देता था। कुछ ऐसा ही हाल चंदौसी के नावेद का बताया है। अब आतंकी संगठन से जुड़े होने की जानकारी के बाद लोग हैरान हैं। जो युवक इन आरोपियों के संपर्क में रहते थे, उनके परिजन भी परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर स्थानीय खुफिया इकाई ने भी छानबीन शुरू कर दी है। खुफिया टीम का मानना है कि इनके संपर्क में काफी युवक रहे होंगे। चर्चा है कि एटीएस ने इनके साथ जिस चौथे युवक को उठाया था, उसे पूछताछ के बाद छोड़ा जा सकता है।