फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   all officers reached in accident point in sambhal

हादसे के बाद जिले से लेकर मण्डल के अधिकारी मौके पर पहुंचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
all officers reached in accident point in sambhal
संभल जिले में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर धनारी थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद आईजी को घटना की जान? - फोटो : CHANDAUSI
धनारी। संभल जनपद के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर धनारी थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल की और दौड़ पड़े। बचाव कार्य के लिए भगदड़ मची रही। सीएचसी व पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों ने घायलों व उनके परिजनों से बचाव कार्य की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

बुधवार को धनारी क्षेत्र में हुए भीषण हादसे के बाद डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी चक्रेश मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे। सीएचसी बहजोई में घायलों के उपचार की जानकारी ली। बाद में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिले। पुलिस अधिकारियों को मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इनके अलावा आईजी रमित शर्मा, एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, सीएमओ डॉ. अमिता सिंह, एसडीएम चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ गुन्नौर केके सरोज, एसडीएम प्रेमचंद्र मौके पर रहे। हादसे की सूचना पर बहजोई कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह, रजपुरा, बनियाठेर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, चंदौसी कोतवाल देवेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed