फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   alkayda cheif

आतंकी आसिफ के घर दिल्ली पुलिस का छापा

Sat, 26 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 26 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
alkayda cheif
स्वचालित हथियारों से लैस दिल्ली पुलिस के स्पेशल दस्ते ने शुक्रवार को संभल में अलकायदा के इंडिया चीफ मोहम्मद आसिफ के घर छापा मारा। आतंकी आसिफ को साथ लेकर संभल पहुंचे स्पेशल सेल ने करीब एक घंटा तक दीपा सराय में उसके घर का कोना कोना खंगाला। आतंकी के घर छापे की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



आसिफ के घर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। स्पेशल सेल ने बंद घर में आतंकी के परिजनों से भी लंबी पूछताछ की। पूछताछ और तलाशी के बाद स्पेशल सेल आतंकी को लेकर दिल्ली लौट गया। स्थानीय पुलिस को इस आपरेशन से दूर रखा गया था।
विज्ञापन



संभल के मोहल्ला दीपा सराय का मोहम्मद आसिफ 16 दिसंबर को आईबी की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा था। पुलिस और खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आसिफ अलकायदा का इंडिया चीफ है। अलकायदा ने उसे इंडिया में अलकायदा का नेटवर्क खड़ा करने और आतंकी वारदातों के जरिए तबाही मचाने का टास्क सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आसिफ के बाद संभल के ही जफर मसूद को भी आतंकी गतिविधियों में दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था। मोहम्मद आसिफ 28 दिसंबर तक दिल्ली पुलिस की रिमांड पर है। शुक्रवार को दोपहर करीब पौने बारह बजे दो गाड़ियाें में सवार दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आतंकी आसिफ को साथ लेकर उसके दीपा सराय स्थित घर पर छापा मारा।



अंदर पहुंचते ही स्पेशल दस्ते ने घर को बंद कर लिया। अंदर आसिफ के पत्नी बच्चे और बाकी परिजन थे। टीम ने एक घंटा तक आसिफ का पूरा घर सर्च किया और उसके परिजनों से पूछताछ की। कुछ देर के लिए पूरे परिवार को घर से बाहर कर दिया गया। एक घंटे के आपरेशन के दौरान आसिफ के घर के बाहर भारी भीड़ जुटी रही। कड़े सुरक्षा घेरे में दिल्ली पुलिस आसिफ को चेहरा ढककर बाहर लाई और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed