{"_id":"674e1c9843d0b5121c0b0677","slug":"alka-goswami-becomes-president-of-district-collectorate-bar-association-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-117018-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की अध्यक्ष बनीं अलका गोस्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की अध्यक्ष बनीं अलका गोस्वामी
Tue, 03 Dec 2024 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अलका गोस्वामी और सचिव पद पर ताज मोहम्मद ने जीत दर्ज की।
सोमवार की सुबह 11 बजे पीठासीन अधिकारी रवि शर्मा, चुनाव अधिकारी अमरीख यादव व इमरान मसूदी की देखरेख में चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक 69 में से 67 अधिवक्ताओं ने मत का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि दोपहर साढ़े तीन बजे से चार बजे तक हुई मतगणना में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अलका गोस्वामी को 39, हरप्रसाद राणा को 20 और पूनम सिंह को सात मत मिले। अलका गोस्वामी ने प्रतिद्वंद्वी हरप्रसाद राणा को 19 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं सचिव पद के लिए रविशंकर 27 व ताज मोहम्मद को 38 मत मिले। ताज मोहम्मद ने प्रतिद्वंद्वी रविशंकर को 11 मतों से हराकर जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार निर्विरोध घोषित हुए। बाद में पीठासीन अधिकारी समेत चुनाव अधिकारियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष व सचिव के लिए जीत के प्रमाण पत्र दिए। अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित अध्यक्ष व सचिव को माला पहनाकर व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई। इस बीच वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह एडवोकेट समेत पूर्व अध्यक्ष हितेश गुप्ता, निजामुददीन, कुंवरपाल, अमरसिंह, देवेश कुमार, धीरपाल, यशपाल, अकील अहमद, निर्मला, नरेश व अरविंद कुमार एडवोकेट आदि रहे।