{"_id":"584712fb4f1c1b2434448393","slug":"aligarh-ke-safar-ko-milegi-raftaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के सफर को मिलेगी रफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के सफर को मिलेगी रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 07 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
high way
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवेज आथॉरिटी आफ इंडिया के तत्वावधान में मंगलवार को अकरौली स्थित कैंप संख्या तीन के सामने हाइवे पर नारियल फोड़कर हाईवे की टू-लेनिंग का फीता काटकर विधि विधान से शुभारंभ किया गया।
हाइवे के चौड़ीकरण के लिए कवायद तेज हो गई है। अलीगढ़-मुरादाबाद सेक्शन के राष्ट्रीय हाइवे-93 पर टू लेन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को अकरौली स्थित एनएचएआई के कैंप संख्या तीन के सामने हाइवे अथॉरिटी के क्षेत्रीय अधिकारी चंचल वत्स, टीम लीडर एके भाटिया, डायरेक्टर पीएनसी अनिल कुमार राव, प्रोजेक्ट मैनेजर पीएनसी आरवाई राकेश ने पूजन शुभारंभ किया। 644.50 करोड़ की लागत से 146.350 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट को 910 दिनों में पूरा करने की समयावधि निर्धारित की गई है।
बिलारी के इब्राहिम पुर और राजघाट के बैलोन में टोल प्लाजा बनाया जाएगा। चंदौसी में दो, कुंदरकी में एक डिबाई के कसेरकला में एक आरओबी बनाया जाएगा। बिलारी में 17.362 किलोमीटर में ड्रेनेज सिस्टम के साथ फोर लेन का कार्य होगा। 20 मेजर जंक्शन और 122 माइनर जंक्शन बनेंगे।