फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   alert in sambhal

संभल में एहतियातन चौकसी बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
alert in sambhal
alert in sambhal
संभल। नगर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। लगातार अधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परख रहे हैं। अधिकारी लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए लोगों से कहा जा रहा है। साथ ही पुलिस की निगरानी सोशल मीडिया पर बनी हुई है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने यूजर्स पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को भी नगर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात रहे। चंदौसी चौराहे पर महिला और पुरूष पुलिस कर्मियों के साथ अर्धसैनिक बल तैनात नजर आए। इसके अलावा शंकर चौराहा, चौधरी सराय, नखासा चौराहा और छंगामल कोठी पर भी फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

अधिकारियों ने भ्रमण किया। मालूम हो नगर में 19 और 20 दिसंबर को हिंसक प्रदर्शन हुए। जिसमें दो लोगों की जान गई। हिंसक प्रदर्शन के बाद से ही एहतियाती चौकसी पुलिस और प्रशासन की ओर की जाती रही। 24 और 25 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद यह चौकसी बढ़ा दी गई है। तीन दिवसीय दौरे पर आईजी रमित शर्मा संभल पहुंचे थे। उन्होंने नगर में पैदल मार्च कर जिम्मेदार लोगों से संवाद किया। शांति बनाए रखने की अपील की थी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के संभल पुलिस को आदेश किए हुए हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर भी निगरानी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed