फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   alert in sambhal

पुलिस अधीक्षक ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च, ड्रोन कैमरों से निगरानी हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
alert in sambhal
संभल के अस्पताल मार्ग पर फोर्स के साथ पैदल मार्च करते पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नगर में पुलिस अधीक्षक ने पैदल मार्च किया और ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। यह निगरानी आईजी के आदेश पर कराई गई। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने सर्किल के सभी थानों की फोर्स, पीएसी और अर्धसैनिक बलों के साथ पैदल मार्च किया। यह पैदल मार्च कोवताली क्षेत्र के शंकर चौराहे से शुरू किया गया। इस दौरान ड्रोन से निगरानी भी की गई।
विज्ञापन

पुलिस का काफिला अस्पताल चौराहा होते हुए, एजेंटी चौराहा, आर्य समाज मार्ग, नखासा चौराहा होते हुए बाजार पहुंचा और कोतवाली पर पहुंचकर पैदल मार्च खत्म किया गया। ड्रोन कैमरों से बाजार की निगरानी कराई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एहतियाती सुरक्षा के लिए पैदल मार्च किया गया है। ड्रोन से निगरानी कराई गई है। जिससे असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाई जा सके। पैदल मार्च के दौरान लोगों से अमन बनाए रखने की पुलिस के अधिकारियों ने अपील भी की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ और सर्किल के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चप्पे चप्पे पर नजर आया पुलिस का पहरा
संभल। दिल्ली और अलीगढ़ के बवाल के बाद संभल में पुलिस की एहतियाती चौकसी बढ़ गई है। सभी थाना फोर्स के साथ पीएसी और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। इसी क्रम में संभल के चंदौसी चौराहा, यशोदा चौराहा, शंकर चौराहा, चौधरी सराय, छंगामल की कोठी और नखासा चौराहा पर पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भ्रमण कर चौकसी को परखा। आला अधिकारियों की गाड़ियां भी इधर से उधर दौड़ती रहीं। पुलिस की बढ़ी सतर्कता को देखकर स्थानीय लोग और राहगीरों में खलबली मची रही। लेकिन अधिकारियों ने पैदल मार्च कर एहतियाती सुरक्षा का हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed