{"_id":"5dcb12198ebc3e5b2b25ac13","slug":"alert-in-sambhal-on-ayodhya-matter-sambhal-news-mbd3289993176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मुद्दे पर प्रशासन सतर्क, संभल में खाकी की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मुद्दे पर प्रशासन सतर्क, संभल में खाकी की निगरानी
विज्ञापन
ंभल में एहतियाती तौर पर आरएएफ जवानों ने गश्त की।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। अयोध्या मुद्दे पर फैसला आने के बाद भी संभल में शांति व्यवस्था बरकरार है लेकिन पुलिस की एहतियाती सतर्कता का दौर जारी है। संभल के सार्वजनिक स्थलों और कुछ चिह्नित स्थानों पर पुलिस की निगरानी है। चौबीस घंटे के लिए पुलिस बल तैनात है। एक पल के लिए भी पुलिस को हटाया नहीं जा रहा है। पुलिस की एक टोली जाती है तो उससे पहले ही दूसरी पुलिस टोली ड्यूटी पर मुस्तैद हो जाती है। कई स्थानों पर पुलिस, पीएसी, आरएएफ के जवानों की चौबीस घंटे तैनाती है। प्रतिक्रिया के अंदेशे को देखते हुए प्रशासन चौकसी बरत रहा है।
सांप्रदायिक अतीत की पहचान रखने वाला संभल अब अपनी पहचान को बदल रहा है। यहां के लोगों ने अयोध्या मुद्दे पर आए फैसले के बाद जो तस्वीर पेश की है उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। हिंदू और मुसलमान दोनों वर्गों के लोगों ने संयम दिखाया। पुलिस बल की व्यापक तैनाती तो सिर्फ एहतियाती तौर पर की गई थी। शासन ने पल पल खबर ली तो यही रिपोर्ट दी गई है कि संभल में हालात सामान्य बने हुए हैं।
संभल के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संभल स्थित छंगामल कोठी, एजेंटी तिराहा. चंदौसी चौराहा, शंकर चौराहा और चौधरीसराय में चौबीस घंटे निगरानी रखी जा रही है। बारह-बारह घंटे के लिए दो पारियों में पुलिस बल लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
आरएएफ और पीएसी के जवान पुलिस बल के अतिरिक्त हैं। उन्होंने बताया कि संभल के लोग अमन और शांति का परिचय दे रहे हैं लेकिन पुलिस और सुरक्षा बलों की एहतियाती तौर पर जिम्मेदारी है कि वे निगरानी बनाए रहें। इसलिए कुछ स्थानों पर चौबीस घंटे निगरानी रखी जा रही है। जबकि पूरे शहर में पुलिस गश्त भी कर रही है। त्वरित कार्यबल के महिला और पुरुष जवान संभल में हर स्थिति से निबटने के लिए डेरा डाले हैं। अग्रिम आदेशों तक ड्यूटी लगी रहेगी।