फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   akrurji shobhayatra

चंदौसी में श्री अक्रूर जी रथयात्रा का स्वागत

Wed, 13 Apr 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Wed, 13 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
akrurji shobhayatra
अक्रूर जी शोभायात्रा
आगरा से चलकर श्री अक्रूर जी महाराज की रथयात्रा मंगलवार को यहां पहुंची। श्री वार्ष्णेय समाज के लोगों ने रथयात्रा के पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। अखिल भारत वर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा की अखिल भारतीय वार्ष्णेय राजनीतिक चेतना समिति के तत्वावधान में रथयात्रा देर शाम मालगोदाम रोड पर पहुंची।
विज्ञापन


बाइक सवार युवाओं ने जोशोखरोश के साथ अगवानी की। बड़ी संख्या में वार्ष्णेय समाज के लोगों ने शानदार स्वागत किया। यहां से कीर्तन मंडली के साथ नगर के विभिन्न मार्गों सेे होती हुई रात्रि विश्राम के लिए सीता रोड स्थित साहू झुन्नीलाल की धर्मशाला पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में रथयात्रा का पुष्प वर्षा व आरती करके जगह-जगह स्वागत किया व जलपान कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन मोहन अपना वाले व रथयात्रा संयोजक ललित वार्ष्णेय ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज में सामाजिक एकता व राजनीतिक जागरूकता पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि वार्ष्णेय सूबे की कई सीटों पर बहुतायत में हैं और कई पर जीत हार को तय करने की स्थिति में हैं। रथयात्रा में बाबू फूूलप्रकाश, आरसी गुप्ता, सुबोध कुमार, डा. रामप्रकाश, रेनू कुमारी, अखिलेश खिलाड़ी, ललित गुप्ता, राजीव कुमार, विपिन, रामबाबू सभासद, कुलदीप वार्ष्णेय, सुधीर डेक्रो, प्रभात कृष्णा, राजीव कृृष्णा, प्रजीत लालू, मदनमोहन, प्रहलाद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed