फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Akhilesh Yadav met Sambhal MP

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले, ममता बनर्जी को लगी चोट के पीछे है भाजपा की साजिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav met Sambhal MP
संभल में सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के साथ वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : SAMBHAL
संभल। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा पर सियासी वार किया। पश्चिम बंगाल के चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार लौटेगी। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी को लगी चोट के पीछे भाजपा की साजिश है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के घर पहुंचे। उन्होंने लौटते समय पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता की। इसमें भाजपा पर निशाना साधा और बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के जीतने का दावा किया। ममता बनर्जी के घायल होने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके पीछे भाजपा की साजिश है। जांच की जानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा को साजिश करने वाली पार्टी बताया।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में जब उनसे चुनावी रणनीति के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मंडल के संभल, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और रामपुर जिले के पार्टी नेताओं के साथ मुरादाबाद में बैठक है। इसमें आने वाले चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा लोकतांत्रिक पार्टी है। सभी धर्म के लोगों को एक समान समझती है और सबको साथ लेकर चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक संभल में सांसद के आवास पर रुके। इसके बाद बाद मुरादाबाद चले गए। इस दौरान सांसद के अलावा सांसद के पोते जिया उर्रहमान बर्क, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रजीउर्रहमान, अमित गौतम व तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed