फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Akbarpur Anganwadi center became cattle shelter

अकबरपुर आंगनबाड़ी केंद्र बना पशुशाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Akbarpur Anganwadi center became cattle shelter
चंदौसी/गुन्नौर। नौनिहालों के बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा की बुनियाद के लिए बनाई गई बाल विकास परियोजना का हाल बुरा है। रविवार को गुन्नौर ब्लॉक के केंद्रों की व्यवस्था अमर उजाला की टीम ने देखी। योजना के क्रियांवयन की कहानी स्वयं आंगनबाड़ी केंद्र बयां कर रहे थे। ब्लॉक के गांव अकबरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम में बकरियां बंधी मिली। कहीं आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम के दरवाजे-खिड़कियां टूटी थीं।
विज्ञापन

गुन्नौर ब्लॉक क्षेत्र में 178 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें काफी संख्या में केेंद्र पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालयों में संचालित हैं। प्री-प्राइमरी स्कूल का दर्जा माने जाने वाले कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, पानी तथा शौचालय की कमी है। कुछ केंद्र खस्ताहाल में है, कुछ में भवन हैं, तो सुविधाएं नहीं है। अधिकांश केंद्रों पर अतिक्रमण हो चुका है।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर स्थित प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र खस्ताहाल में है। दरवाजे, खिड़की टूटी हैं। लोगों ने कब्जा कर बकरियां बांधनी शुरू कर दी है। परिसर को गांव के कुछ लोग अन्य सामान रखने के काम में इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव अकबरपुर में ही आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय बना हुआ है। केंद्र पर लगे गेट व ताले को जंग लग चुका है। एक सिरे पर बनी रसोई के दरवाजे गायब हैं। अंदर कूड़ा करकट पड़ा हुआ है। दरवाजा टूटा हुआ दीवार से सहारे लगा रखा है। यहां भी अवैध कब्जा हैं। परिसर में भैंस बंधी हुई है। केंद्र का संचालन प्राथमिक विद्यालय से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed