फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ajai win kushti.

कुश्ती में 35 किलोग्राम वर्ग में अजय ने दर्ज की जीत

Tue, 02 Oct 2018 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Tue, 02 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
ajai win kushti.
कुष्ती में दांवपेंज दिखाते पहलवान। - फोटो : amar ujala

चंदौसी। एफआर इंटर कालेज के तत्वावधान में संकुल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कंपनी बाग के इसरार अखाड़े में छात्रों ने दांवपेंच दिखाए। विजेता अब जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य वसीमुद्दीन ने सीटी बजाकर किया। कुश्ती प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न इंटर कालेज के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में कराई गई जिसमें सब जूनियर वर्ग फ्री स्टाइल 35 किलोग्राम में चंदौसी इंटर कालेज के अजय, 41 किलोग्राम वर्ग में मुहम्मद दानिश, 55 किलोग्राम में अरविंद कुमार, 49 किलोग्राम वर्ग में एफआर के नदीम मलिक, 60 किलोग्राम भार वर्ग में सीआईसी के सुमित यादव विजयी रहे। जूनियर वर्ग में 46 किलोग्राम भार वर्ग में धनेंद्र यादव, 50 किलोग्राम भार वर्ग में  अमित कुमार, गोविंद व पुष्पेंद्र  ने 58 किलोग्राम भार वर्ग  में विजयी रहे। जबकि 65 किलोग्राम भार वर्ग में नरौली के सरदार सिंह इंटर कालेज के अभय चौधरी विजयी रहे। सीनियर वर्ग में एफआर के सगीर सैफी ने 42 किलोग्राम, 66 किलोग्राम में मुहम्मद कैफ, 46 किलोग्राम राजीव कुमार, 50 किलोग्राम में सचिन कुमार 55 किलोग्राम नितिन पाल सीआईसी से विजयी रहे। ग्रीको कुश्ती के लिए सब जूनियर वर्ग 45 किलोग्राम भार वर्ग में एफआर के अमान, 49 किलोग्राम में सीआईसी के घनश्याम विजयी रहे। जूनियर वर्ग में 46 किलोग्राम में हजरात बिलाल, 50 किलोग्राम में इस्लाम, 54 में तारिक विजयी रहे। सीनियर में 46 किलोग्राम में अकरौली जनता इंटर कालेज के इमरान खान विजयी रहे। खेल अध्यापक मुहम्मद गौस ने बताया कि जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन छह अक्तूबर को बबराला के बाबूराम इंटर कालेज में किया जाएगा।  हनीफ, हाजी जाहिद आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed