फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ahilyabai Holkar Jayanti will be celebrated in the district from 21st

Sambhal News: जिले में 21 से मनाई जाएगी अहिल्याबाई होल्कर जयंती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar Jayanti will be celebrated in the district from 21st
संभल। भाजपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के संबंध में जिला कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भव्य तरीके से 21 से 31 मई तक जिलेभर में मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला की शुरुआत माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, जिला प्रभारी हेमंत राजपूत, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, भीष्म शर्मा, ओमवीर सिंह खड़गवंशी, भारत सिंह यादव, विरलेश यादव, डाॅ. नरेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, कुलदीप चाहल ने रानी अहिल्याबाई होल्कर, दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और पुष्प अर्पित करके की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा माता अहिल्याबाई होलकर ने सनातन संस्कृति के लिए कार्य किया। संभल का कल्कि मंदिर भी उनमें से एक है, उन्होंने सनातन संस्कृति को बचाने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। मुख्य वक्ता जिला प्रभारी हेमंत राजपूत ने कहा कि भाजपा द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भव्य तरीके से 21 से 31 मई तक जिलेभर में मनाई जाएगी। अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बैठकें, गोष्ठियां, शोभायात्रा, महिला सशक्तिकरण दौड़, कॉलेज-विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, नृत्य-नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब देवी ने कहा रानी अहिल्याबाई ने विषम परिस्थितियों में भी अपना साहस एवम राष्ट्रप्रेम कम नहीं होने दिया। वह आज भी नारी समाज की प्रेरणा स्रोत बनी हुई हैं। संचालन हरिओम शर्मा ने किया। इस दौरान राजेश सिंघल, मंजू दिलेर, राजेश शंकर राजू, चंद्रसेन राणा, प्रभात शर्मा, जयपाल सिंह पाल, योगेंद्र त्यागी, सोनू चाहल, विपिन गुप्ता, देवेंद्र सिंह, सतीश अरोरा, हृदेश यादव, मनोज कठेरिया आदि रहे।

00000
तिरंगा यात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत
संभल। भाजपा ने जिला कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली, जो चंदौसी चौराहे होते हुए अस्पताल चौराहा, चमन सराय, कोतवाली, बाजार, तहसील रोड होते हुए शंकर स्कूल आनंद विहार कॉलोनी, चरण सिंह पार्क होते हुए भगत सिंह पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। जहां भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके यात्रा का समापन किया। इस दौरान जगह-जगह फूल बरसाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। भारत माता की जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed