{"_id":"57a24b9c4f1c1b56152baf10","slug":"agwa-kiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को दोबारा अगवा कर ले गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को दोबारा अगवा कर ले गए आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पर आरोपी एक अगस्त को उसकी रिश्तेदारी से अगवा कर ले गए। मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि की गई है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव से 27 जून को चार युवक 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर ले गए थे। सीओ के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस ने किशोरी को आरोपियों के मुरादाबाद निवासी रिश्तेदार के घर से बरामद किया था।
पुलिस ने कोर्ट में बयान के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया था।
लेकिन, आरोपी हत्थे नहीं चढ़े थे। इससे दहशत में आए किशोरी के परिजन सुरक्षा के लिहाज से किशोरी को चंदौसी थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां छोड़ आए। गिरफ्तारी नहीं होने से आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई और वे एक अगस्त को किशोरी को उसकी रिश्तेदारी से दोबारा अगवा कर ले गए। पीड़ित पिता आरोपियों की गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस की गिरफ्तारी के लिए चक्कर लगा रहा है।
उधर, मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि की गई है। पीड़ित ने नरौली चौकी प्रभारी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।