{"_id":"653ebc44230fe127310b24c7","slug":"aggarwal-sabha-is-a-leader-in-helping-and-serving-the-needy-singhal-sambhal-news-c-204-1-chn1001-3792-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों की मदद और सेवा में अग्रवाल सभा अग्रणी : सिंघल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों की मदद और सेवा में अग्रवाल सभा अग्रणी : सिंघल
Mon, 30 Oct 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बिसौली गेट स्थित रामकृष्ण धर्मशाला में रविवार को अग्रवाल सभा की ओर से महाराज अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, शिशु नृत्य व प्रश्न मंच प्रतियोगिता कराई गई। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रविवार को कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल और बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से महाराज अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। मुख्य अतिथि ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद और सेवा करने में अग्रवाल सभा सबसे आगे है। इसके बाद शिशु फैंसी ड्रेस, शिशु नृत्य और प्रश्न मंच प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रश्नमंच का आयोजन हुआ। इसके अलावा 100 लकी ड्रॉ निकालकर विजेताओं को उपहार दिए गए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। जिसमें कलाकारों ने कुलदेवी महालक्ष्मी वंदना, गरबा, कृष्णलीला के अलावा चंद्रयान थ्री संबंधित प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। संचालन अपूर्वा अग्रवाल व निष्ठा अग्रवाल ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता राजेश सिंघल, बरेली पार्षद प्रांजल गर्ग, गंगा समिति अध्यक्ष अतुल कुमार भोला, अग्रवाल सभा बिसौली से संजय अग्रवाल, रतनेश अग्रवाल, प्रवीण कुमार अग्रवाल, कृष्णगोपाल मंगलम, ओमप्रकाश गोगी, प्रदीप अग्रवाल, पवन अग्रवाल, चिराग गोयल, अर्चित अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, अंकुश किराना, शिखर गोयल, सार्थक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, आशीष विक्की, विनय रिलैक्सो, जीवेन्द्र जीवो, प्रवीण बबली, मुदित गर्ग, प्रथम गोयल, अंजू अग्रवाल, इशिका अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल आदि रहे।