{"_id":"67dc6dee411af2966604cd2c","slug":"after-worshipping-the-mother-goddess-prayed-for-the-well-being-of-the-family-chandausi-news-c-204-1-chn1001-118545-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: माता की पूजाकर मांगी परिवार की खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: माता की पूजाकर मांगी परिवार की खुशहाली
विज्ञापन
प्राचीन देवी मंदिर पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : प्राचीन देवी मंदिर पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़।
चंदौसी। मोहल्ला रायसत्ती के प्राचीन देवी मंदिर पर बृहस्पतिवार को मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर में महिलाओं एवं पुरुषों ने विधि विधान से माता की पूजा कर घर परिवार में सुख-शांति की कामना की।
बृहस्पतिवार को मोहल्ला सुभाष रोड रायसत्ती के देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं ने माता की जात लगाई। भोर के समय जलाभिषेक के बाद मां का सोलह शृंगार कर विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। दर्शन और पूजन के बाद घर से बनाकर लाए भोजन का मंदिर परिसर में बैठकर आनंद लिया।
मंदिर परिसर के बाहर मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें खिलौने व खानपान के स्टाल लगाए गए थे। महिलाओं व बच्चों ने दुकानों पर जमकर खरीदारी की। उधर कैथल गेट दाऊजी मंदिर परिसर में भी मेला लगा। महिलाओं ने देवी माता को जात लगाई।