फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After the secretary in Mallah Mustafabad, now a notice has also been issued to the head

मल्लाह मुस्तफाबाद में सचिव के बाद अब प्रधान को भी जारी हुआ नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
After the secretary in Mallah Mustafabad, now a notice has also been issued to the head
ग्राम पंचायत मल्लाह मुस्तफाबाद में पंचायत भवन के निर्माण में घटिया सामग्री, सामुदायिक शौचालय का खराब रख-रखाव और सरकारी हैंडपंपों की दुर्दशा के मामले में डीपीआरओ ने कार्रवाई की है। तीन मार्च को निरीक्षण में यह खामियां उजागर हुई थीं। कार्रवाई अब शुरू हुई है। पंचायत सचिव के साथ ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करके जबाव मांगा गया है। जबाव संतोषजनक न मिलने पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पवांसा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मल्लाह मुस्तफाबाद में जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने तीन मार्च को निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत सचिवालय के निर्माण को देखा। इसमें घटिया सामग्री का उपयोग पाया। सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया। यहां पर न बिजली की व्यवस्था मिली और न पानी की। केयरटेकर भी मौजूद नहीं मिला। गांव में लगे दो सरकारी हैंडपंप भी देखे। इनका चबूतरा टूटा हुआ था और गंदगी फैली हुई थी। इसके बाद डीपीआरओ ने पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करके जबाव मांगा। अब ग्राम प्रधान को भी इसी मामले में नोटिस जारी किया गया है। बताते चलें कि डीपीआरओ के निरीक्षण में नौ लाभार्थी ऐसे सामने आए, जिन्हें शौचालय की पहली किस्त मिल चुकी है लेकिन उनके यहां पर शौचालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस मामले में कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed