{"_id":"617c4577dc887c17ed55f55a","slug":"after-the-death-of-the-farmer-in-the-fight-the-relatives-kept-the-dead-body-on-the-collectorate-for-action-chandausi-news-mbd4078742169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में किसान की मौत होने पर परिजनों ने कार्रवाई को लेकर कलक्ट्रेट पर रखा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में किसान की मौत होने पर परिजनों ने कार्रवाई को लेकर कलक्ट्रेट पर रखा शव
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। बीते दिनों मारपीट के बाद उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत हो जाने के मामले में उचित कार्रवाई व रि-पोस्टमार्टम की मांग को लेकर परिजनों ने कलक्ट्रेट पर शव रखकर हंगामा किया। सपाई भी समर्थन में पहुंच गए। डीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव परतापुर का है।
बीती 26 अक्तूबर को कोतवाली क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी मलखान(52) पुत्र संतोषी का गांव में कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसमें मलखान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आननफानन घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। परिजन घायल का उपचार कराने के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए थे। इसके बाद शुक्रवार की सुबह तड़के साढ़े चार बजे करीब घायल मलखान सिंह ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम करीब छह बजे परिजन व ग्रामीण शव लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और शव भूमि पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस व सीओ गोपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की। सीओ का कहना था कि किसान मलखान के बेटे संजय कुमार की तहरीर पर गांव के ही चार आरोपियों प्यारे, कुमरपाल, चंद्रसेन व बच्चू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। बेटे संजय कुमार की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि बीती 26 अक्तूबर को उसके पिता खेत से घर आ रहे थे कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसके पिता को घेर कर मारपीट की। इससे वह गंभीर घायल हो गए थे। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर से जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी समेत जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार, सतीश प्रेमी, संजीव यादव व सुनील यादव आदि भी मौके पर पहुंचे। सपाइयों ने जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले में उचित धाराओं में मामला दर्ज किए जाने समेत शव का रि-पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। डीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने।
विज्ञापन
शव का रि-पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर सीएमओ को चिकित्साधिकारियों की टीम गठित करने के आदेश दिए गए हैं। चिकित्साधिकारियों की टीम शव का रि-पोस्टमार्टम करेगी।
संजीव रंजन, जिलाधिकारी, संभल
गांव परतापुर में मारपीट के बाद उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत हो जाने के मामले में जिलाधिकारी से मिलकर मांग की गई है कि उचित धाराओं में मामला दर्ज करने समेत शव का रि-पोस्टमार्टम कराया जाए। इस पर डीएम की ओर से पूरा आश्वासन मिला है।
असगर अली अंसारी, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, संभल