फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After the agreement, the marriage procession returned without the bride.

Sambhal News: समझौते के बाद बिन दुल्हन वापस लौटी बरात

Fri, 15 Mar 2024 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 15 Mar 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
After the agreement, the marriage procession returned without the bride.
असमोली (संभल)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर आपत्तिजनक हरकत कर दी। जिस पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। परिजनों के साथ ही जिम्मेदार लोगों के समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो बरात बिना दुल्हन वापस लौट गई। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को खर्च हुए 2.87 लाख रुपये वापस लौटाने पड़े।
विज्ञापन

बुधवार को ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी की बरात क्षेत्र के एक गांव से पहुंची थी। दुल्हन पक्ष ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया और भोजन कराया। शाम के समय जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दूल्हा ने दुल्हन को गोद में उठाकर आपत्तिजनक हरकत कर दी। इससे दुल्हन खफा हो गई और स्टेज से उतरकर चली गई। दुल्हन ने दूल्हा की इस हरकत से नाराज होकर फेरे लेने से इन्कार कर दिया। दुल्हन को काफी समझाया गया और दूल्हा ने भी माफी मांगी लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई। मामला बढ़ा तो पुलिस पहुंची। पंचायत का दौर शुरू हुआ, जो बृहस्पतिवार तक चला। लेकिन दुल्हन किसी भी कीमत पर फेरे लेने के लिए राजी नहीं हुई। जिसके बाद पंचायत ने दूल्हन पक्ष की अब तक खर्च हुई धनराशि 2.87 लाख रुपये और दान-दहेज का सामान वापस करा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की गई है। तत्काल कोई भी सहमति नहीं बन पाई थी। लेकिन बाद में पंचायत में फैसला हो गया है। दूल्हन ने दूल्हे के साथ फेरे लेने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed