फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After PM Modi laid foundation stone, Kalki Dham started trending, remained social media throughout day.

Kalki Dham: पीएम मोदी के शिलान्यास करने के बाद ट्रेंड करने लगा कल्कि धाम, सोशल मीडिया में दिनभर छाया रहा

Tue, 20 Feb 2024 12:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 12:48 PM IST
सार

संभल में कल्कि धाम का पीएम नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया। इसके बाद यह सोशल मीडिया में छा गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने भी फोटो और वीडियो अपने एकाउंट से शेयर किए।

विज्ञापन
After PM Modi laid foundation stone, Kalki Dham started trending, remained social media throughout day.
संभल के कल्कि धाम का शिलान्यास समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री कल्कि धाम का सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास  किया। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैशटैग कल्कि धाम ट्रेंड कर गया। मंगलवार सुबह तक पांचवें नंबर पर कल्कि धाम ट्रेंड कर रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर कल्कि धाम के शिलान्यास को लेकर जानकारी साझा की है। इसके बाद ही कल्कि धाम ट्रेंड करने लगा। तमाम लोग एक्स पर कल्कि धाम को लेकर पोस्ट करने लगे।  शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संभल व आसपास के जिलों से भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग पहुंचे थे। सभी ने अपने मोबाइल से फोटो व वीडियो बनाई। कार्यक्रम के पूरा होते ही सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो छा गए। सभी ने तस्वीरें पोस्ट कीं।
विज्ञापन

After PM Modi laid foundation stone, Kalki Dham started trending, remained social media throughout day.
पीएम मोदी के पोस्टर ले जाने की होड़ - फोटो : संवाद

पीएम के होर्डिंग ले जाने की होड़ 

ऐंचोड़ा कंबोह में सभा स्थल के बाहर जनप्रतिनिधियों और लोकसभा के लिए टिकट मांग रहे दावेदारों के बड़े-बड़े होर्डिंग लगे थे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े कटआउट लगाए गए थे। सभा समाप्त होने पर पीएम का हेलीकॉप्टर जैसे ही उड़ा तुरंत लोगों में होर्डिंग लूटने की होड़ मच गई। लोग प्रधानमंत्री के कटऑउट समेत अन्य होर्डिंग लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

After PM Modi laid foundation stone, Kalki Dham started trending, remained social media throughout day.
संभल के कल्कि धाम का शिलान्यास समारोह - फोटो : अमर उजाला

पार्किंग के लिए तय की थी कैटेगरी 

वाहनों की पार्किंग के लिए कैटेगरी तय की गई थी। सबसे आगे वीवीआईपी, इसके बाद वीआईपी वाहनों की पार्किंग थी। सबसे पीछे कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के लिए पार्किंग थीं, जहां बसें व अन्य वाहन खड़े किए गए।

विज्ञापन

After PM Modi laid foundation stone, Kalki Dham started trending, remained social media throughout day.
संभल के कल्कि धाम का शिलान्यास समारोह - फोटो : अमर उजाला

हेलीकाप्टर को देखने छतों व सड़क पर भीड़ 

ऐंचोड़ा कंबोह में पीएम व सीएम के हेलीकाॅप्टर को देखने के लिए सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोग सड़क किनारे खड़े हो गए। सभा की समाप्ति के बाद पीएम व सीएम जाने को तैयार हुए तो लोगों की भीड़ गांव में छतों पर चढ़ गई और दूर से ही पीएम व सीएम का हेलीकॉप्टर उड़ते हुए देखते रहे और हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

जिसे मिला पास, उसे ही मिली एंट्री 

सभा स्थल पर तीन बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए थे। उन्हें भी ब्लॉक में बांटा गया था। जिन्हें पास दिए गए थे, उन्हें ही सघन तलाशी के बाद पंडाल में बैठने के लिए प्रवेश दिया गया। बिना पास के किसी की भी एंट्री पंडाल में नहीं हुई। 

After PM Modi laid foundation stone, Kalki Dham started trending, remained social media throughout day.
संभल के कल्कि धाम का शिलान्यास समारोह - फोटो : अमर उजाला

पीएम का संबोधन 30 मिनट चला

सोमवार को गांव ऐंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि धाम के शिलान्यास के कार्यक्रम में 52 मिनट का समय संबोधन का रहा। सबसे पहले कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संबोधन किया। उनका संबोधन करीब 10 मिनट चला। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 मिनट में अपना संबोधन पूरा किया। आखिर में प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। जो 11 बजकर 16 मिनट पर शुरू कर 11.46 मिनट पर समाप्त हुआ। पीएम का संबोधन 30 मिनट चला।

After PM Modi laid foundation stone, Kalki Dham started trending, remained social media throughout day.
संभल के कल्कि धाम का शिलान्यास समारोह - फोटो : संवाद

अनामिका अंबर और कन्हैया मित्तल  ने बांधा समां

श्री कल्कि धाम के शिलान्यास को भव्य तरीके से आयोजित किया गया। सुबह 9.30 बजे से काव्य पाठ शुरू हो गया था। कन्हैया मित्तल ने सुनाया, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। इसके अलावा भी कई भजनों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं अनामिका अंबर ने कई देशभक्ति और हिंदुत्व को लेकर कविताएं सुनाईं। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग जयकार करने लगे। 

After PM Modi laid foundation stone, Kalki Dham started trending, remained social media throughout day.
संभल के कल्कि धाम का शिलान्यास समारोह - फोटो : संवाद

पुजारी बोले, प्रधानमंत्री के साथ पूजन गौरव की बात

उज्जैन के महाकाल मंदिर से आए पुजारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्री कल्कि धाम के शिलान्यास के दौरान पूजन कराया। कार्यक्रम के बाद पुजारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री को पूजन कराने से उत्साह बढ़ा है। पुजारी विपुल चतुर्वेदी ने बताया कि हम सभी पांच पुजारियों के लिए यह गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री को पूजन कराया। श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में पूजन कराने से हमारा मान बढ़ा है। 

After PM Modi laid foundation stone, Kalki Dham started trending, remained social media throughout day.
संभल के कल्कि धाम का शिलान्यास समारोह - फोटो : संवाद

चोटीपुरा गुरुकुल की 108 छात्राओं ने किया मंत्रोच्चार

अमरोहा जनपद स्थित श्रीमद् गुरुकुल महाविद्यालय की 108 छात्राएं श्री कल्कि धाम शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंची थीं। सभी छात्राएं एक ही ड्रेस में थीं। महाविद्यालय की संस्थापक, संरक्षिका डॉ. सुमेधा ने बताया कि गुरुकुल छात्राओं ने उनके नेतृत्व में शिलान्यास कार्यक्रम के छात्राओं ने मंत्रोच्चार किया। 

After PM Modi laid foundation stone, Kalki Dham started trending, remained social media throughout day.
संभल के कल्कि धाम का शिलान्यास समारोह - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री का हेलीपैड पर किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए भाजपा नेता हेलीपैड पर पहुंच गए थे। स्वागत के लिए जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री गुलाब देवी, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, परमेश्वर लाल सैनी, बनियाखेड़ा ब्लॉक प्रमुख डाॅ. सुगंधा सिंह, संजय शांख्यधर आदि मौजूद रहे। वहीं अधिकारियों में एडीजी बरेली पीसी मीना, मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनीराजजी, जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया। 

After PM Modi laid foundation stone, Kalki Dham started trending, remained social media throughout day.
संभल के कल्कि धाम का शिलान्यास समारोह - फोटो : संवाद

एसपीजी, एटीएस के साथ रही 26 जिलों की पुलिस

ऐंचोड़ा कंबोह में पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर एसपीजी के अलावा प्रदेश की एटीएस और एनएसजी कमांडो तैनात रहे। इसके अलावा 26 जिलों से 2100 पुलिस कर्मी बुलाए गए थे। संभल जिले की फोर्स भी शामिल थी। इसके अलावा छह कंपनी अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद थी। आसपास के जनपदों से आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

After PM Modi laid foundation stone, Kalki Dham started trending, remained social media throughout day.
संभल के कल्कि धाम का शिलान्यास समारोह - फोटो : संवाद

आसपास की दुकानों को कराया गया बंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कार्यक्रम स्थल के आसपास करीब 400 मीटर में परचून की दुकान को भी नहीं खुलने दिया गया। इसके अलावा छतों पर भी ग्रामीणों को चढ़ने की मनाही रही। कार्यक्रम के बाद ही छत पर चढ़ने की हिदायत दी गई थी।

छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां 

 श्री कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम में अलग-अलग विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दीं। वहीं महिलाएं भी कार्यक्रम में पीले वस्त्र पहनकर कार्यक्रम में पहुंची। जय श्री कल्कि का जयकारा लगाया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। 

After PM Modi laid foundation stone, Kalki Dham started trending, remained social media throughout day.
संभल के कल्कि धाम का शिलान्यास समारोह - फोटो : अमर उजाला

निर्धारित समय से 10 मिनट पहले पहुंचे मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी के संभल के ऐंचोड़ा कंबोह पहुंचने का समय सुबह 10.30 बजे था। उनका हेलीकॉप्टर निर्धारित समय से 10 मिनट पहले 10:20 बजे हेलीपैड पर पहुंच गया था। संभल की धरती पर पीएम मोदी 102 मिनट रहे। पीएम मोदी ने मंच से 30 मिनट सभा को संबोधित किया गया और हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:02 बजे रवाना हो गए। 

करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक पैदल चले लोग

ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए जगह-जगह पार्किंग बनाई गई थी। इन पार्किंग का दायरा करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक फैला नजर आया। जो लोग बाइक या कार से पहुंचे उन्हें पास के मुताबिक पार्किंग उपलब्ध हो सकी। जो लोग सामान्य पास लेकर आए थे उन्हें करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना पड़ा। इसमें महिलाएं व बालक-बालिकाएं भी नजर आए।

After PM Modi laid foundation stone, Kalki Dham started trending, remained social media throughout day.
संभल के कल्कि धाम का शिलान्यास समारोह - फोटो : संवाद

कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, मोदी-योगी के जयकारे लगाए

ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान ज्यादातर लोग मोदी और योगी की जय जयकार करते हुए नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जय श्री कल्कि का भी जयकारा लगाया। महिलाएं भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुईं।

पार्किंग में बनाए गए अस्थायी शौचालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता को लेकर सजग हैं और स्वच्छ भारत मिशन की मुहिम चला रखी है। इसका असर सोमवार को कार्यक्रम में भी दिखाई दिया। प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन का ख्याल रखा। प्रशासन ने सभा में शामिल होने के लिए आने वाले वाहनों की व्यवस्था के लिए 30 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की थी। प्रत्येक पार्किंग स्थल पर प्रशासन से की ओर से अस्थायी शौचालय और यूरिनल भी बनाए गए थे। ताकि लोगों को परेशानी न हो।

After PM Modi laid foundation stone, Kalki Dham started trending, remained social media throughout day.
संभल के कल्कि धाम का शिलान्यास समारोह - फोटो : संवाद

कार्यक्रम स्थल पर चार हेलीकॉप्टर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टर के साथ पहुंचे थे। इसमें दो हेलीकॉप्टर में सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर चार हेलीकॉप्टर पहुंचने की जानकारी बच्चों को हुई तो वह कार्यक्रम स्थल के आसपास पहुंच गए। कार्यक्रम समापन के बाद जब हेलीकॉप्टर रवाना हुए तो बच्चों के साथ अन्य लोग भी आसमान की ओर टकटकी लगाए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed