{"_id":"649b3d39242d722956004537","slug":"after-on-site-inspection-complete-quality-disposal-of-complaints-dm-sambhal-news-c-15-1-186557-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थलीय निरीक्षण के बाद समय से गुणवत्ता पूर्ण करें शिकायतों का निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थलीय निरीक्षण के बाद समय से गुणवत्ता पूर्ण करें शिकायतों का निस्तारण : डीएम
विज्ञापन
बहजोई। सभी अधिकारी स्थलीय निरीक्षण के बाद आईजीआरएस की शिकायतों का समय से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। यह बात डीएम मनीष बंसल ने कही। वह मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण को लेकर की गई बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
इस बीच डीएम ने तहसीलदार चंदौसी व चकबंदी अधिकारी चंदौसी के लंबित डिफाल्टर संदर्भ अधिक होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। डीएम ने कहा कि योजनाओं से संबंधित शिकायतों में पात्र व अपात्र की बारीकी से जांच करने के बाद शिकायतकर्ता को जानकारी दें। डीपीआरओ से कहा कि साफ सफाई को लेकर अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसको लेकर ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करते हुए शिकायतों का निस्तारण करें। साथ ही फोटोग्राफ्स भी भेजें।
इसके अलावा शिकायतकर्ता से लिखित फीडबैक भी लिया जाए। इसे पोर्टल पर अपलोड करें। डीएम ने कहा कि सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जनता दर्शन के लिए दफ्तर में रहें। इस बीच सभी बीडीओ से गौशालाओं को बढ़ाने की बात कही गई। सीडीओ कमलेश सचान व एडीएम प्रदीप वर्मा समेत सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, सभी तहसीलदार व बीडीओ रहे।