{"_id":"675f3e6da522a97064065727","slug":"after-mp-now-jcb-roars-in-mlas-area-encroachment-removed-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117414-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सांसद के बाद अब विधायक के इलाके में गरजी जेसीबी, अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सांसद के बाद अब विधायक के इलाके में गरजी जेसीबी, अतिक्रमण हटाया
Mon, 16 Dec 2024 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
संभल। शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब सपा विधायक इकबाल महमूद के मोहल्ले मियां सराय तक पहुंच गई है। सांसद के मोहल्ले दीपा सराय में लगातार अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसके अलावा हिंदूपुरा खेड़ा और नई सराय में भी अतिक्रमण हटाया गया है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया का कहना है कि यह अभियान तब तक चलेगा जब तक शहर अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो जाता है। शहर में जाम पहली और बड़ी समस्या है। दूसरी समस्या सफाई नहीं होने की है। इसलिए अस्थाई अतिक्रमण को मुनादी के बाद तोड़ा गया है। जो स्थाई अतिक्रमण है उसके लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
सांसद के मोहल्ला दीपा सराय में चार दिन से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार से विधायक के मोहल्ले में भी अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई शुरू की गई है। यह कार्रवाई नई सराय तक पहुंची। लोगों ने नाले और नालियों को स्लैब से कवर कर लिया था। स्लैब तोड़े जा रहे हैं। डीएम ने बताया कि पालिका की ओर से एक सप्ताह से मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है उनके अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई गई है।
छह टीमों के साथ छह बुलडोजर चल रहे
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें अलग अलग इलाके में जाकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही हैं। इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस की टीम को भी लगाया गया है। यदि कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि छह टीमों के साथ छह बुलडोजर चल रहे हैं। जिससे समय बच सके और काम तेजी से हो सके।
विज्ञापन
अवैध कारोबार पर भी नजर, जीएसटी की टीम को भी लगाया
डीएम का कहना है कि शहर में कई अवैध कारोबार की सूचना मिली है। इसलिए जीएसटी की टीम को लगाया है। जिससे अवैध कारोबारों पर भी नकेल कसी जा सके। बताया कि अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए टीम को अलग से जिम्मेदारी दी है। बताया कि मेंथा की फैक्टरी भी संचालित की जाती हैं। इन फैक्टरी में जीएसटी और दमकल की टीम छानबीन करेगी। यदि नियमों का पालन नहीं पाया गया तो कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।