{"_id":"61b8e7afbb115f2af263961b","slug":"after-laying-the-pipeline-the-soil-was-put-on-the-road-trouble-chandausi-news-mbd412647542","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन डालने के बाद सड़क पर डाल दी मिट्टी, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन डालने के बाद सड़क पर डाल दी मिट्टी, परेशानी
विज्ञापन
चंदौसी। जल निगम द्वारा पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों की खुदाई का कार्य चल रहा है। कर्मचारियों द्वारा पाइप लाइन डालने के बाद सड़क पर ही मिट्टी डाल दी जाती है। जिससे फिसलन होने से नागरिकों को आवागमन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले काफी समय से शहर में जलनिगम की ओर से पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। जगह-जगह सड़कों की खुदाई कर पाइप लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत करने के स्थान पर मिट्टी डाल दी जाती है। इस समय स्टेशन रोड, मालवीय चौक, आवास विकास, कागजी मोहल्ला, रामस्वरूप रोड, मोती मोहल्ला, शक्ति नगर में पेयजल पाइप लाइन डालने के सड़कों की खुदाई की गई। इसके बाद पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत कराने के स्थान पर ऊपर से मिट्टी डालने के बाद कार्य से इतिश्री कर ली गई।
मिट्टी में गंदा पानी पड़ने के बाद सड़कों पर फिसलन व दल-दल जैसी स्थिति हो गई है। जिससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। फिसलन से गुजरने पर लोगों को हादसा होने का खतरा सता रहा हैं। शहरवासियों ने समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है।