फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After investigating for five days, the ATS team returned from Sambhal, did not find any suspects

पांच दिन तक छानबीन कर एटीएस की टीम संभल से लौट गई, नहीं मिला कोई संदिग्ध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
After investigating for five days, the ATS team returned from Sambhal, did not find any suspects
पांच दिन से संभल में डेरा डाले रही एटीएस की टीम के हाथ कोई संदिग्ध नहीं आ सका। शनिवार को टीम वापस लौट गई। पांच दिन तक एटीएस की टीम ने शहर में कई जगह छानबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

मालूम हो पांच अप्रैल की दोपहर मियां सराय में एक संदिग्ध के घर स्थानीय पुलिस की मदद से एटीएस की टीम ने दबिश दी थी लेकिन वह व्यक्ति हाथ नहीं आ सका था जिसकी तलाश में एटीएस की टीम संभल पहुंची थी। कुछ दस्तावेज संदिग्ध के घर से जब्त कर लिए गए थे। पांच दिन तक काफी सुरागकशी की लेकिन ऐसा कोई संदिग्ध नहीं मिला जिसको टीम साथ लेकर जाती। दरअसल गोरखनाथ मंदिर में तैनात पीएसी के जवानों पर हमला करने वाले आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के तार संभल से जुड़े होने की बात सामने आई है। इसी क्रम में एटीएस की टीम ने संभल में संदिग्धों की तलाश में दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। पांच दिन तक टीम जगह जगह छानबीन करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को टीम वापस चली गई।
विज्ञापन

पांच दिन के दौरान टीम ने किसी को हिरासत में लेकर भी पूछताछ नहीं की। सूत्रों के अनुसार टीम लोकेशन के सहारे संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इस पूरी कार्रवाई के दौरान एटीएस की टीम ने स्थानीय पुलिस को दूर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed