फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After hitting the bike, the Bolero driver kept dragging it for two kilometers

Sambhal News: टक्कर मारकर बाइक को दो किमी तक घसीटता रहा बोलेरो चालक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
After hitting the bike, the Bolero driver kept dragging it for two kilometers
संभल। कोतवाली क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर असमोली बाईपास को मुड़ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक बोलेरो में फंस गई। चालक दो किलोमीटर तक उसे लेकर घसीटता रहा। बाद में फरार हो गया। बाइक सवार सुखवीर निवासी शहजादखेड़ा मैनाठेर इस हादसे में घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव शहजादखेड़ा निवासी सुखवीर की हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बसला में ससुराल है। वे रविवार देरशाम ससुराल से अपने गांव वापस लौट रहे थे। संभल से निकलते मुरादाबाद की ओर से आई बोलेरो ने वाजिदपुरम के पास उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक ने कोई मदद करने के बजाय गाड़ी दौड़ा दी और बाइक सवार घिसटता रहा। कुछ दूरी पर बाइक सवार गिर गया, जबकि उसकी बाइक घिसटती रही। करीब दो किलोमीटर तक बाइक घसीटी। बोलेरो चालक कार को शहर में से निकालकर फिर से मुरादाबाद की ओर भाग गया। लेकिन इस दौरान उसे पकड़ा नहीं जा सका। बाद में पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाल अनुज तोमर ने बताया कि गाड़ी पकड़ने की कोशिश की जा रही है। नंबर का पता चल गया है, जल्द ही उसे पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed