{"_id":"63cc44381163b267bf4100fc","slug":"after-hearing-the-news-of-cousin-s-suicide-tehera-bhai-also-came-home-chandausi-news-mbd454252182-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चचेरे भाई की आत्महत्या की खबर सुनकर घर आया तहेरा भाई भी फंदे से झूूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चचेरे भाई की आत्महत्या की खबर सुनकर घर आया तहेरा भाई भी फंदे से झूूला
विज्ञापन
चचेरे भाई की आत्महत्या की खबर सुनकर घर आया तहेरा भाई भी फंदे से झूूला
गुन्नौर (संभल)। गुन्नौर क्षेत्र के गांव अकबरपुर में शुक्रवार की देर शाम खेत की रखवाली करने गए हरवेश (20) ने बबूल के पेड़ पर चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने शव पेड़ पर लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर हरियाणा के रेवाड़ी से घर लौटे मृतक के तहेरे भाई नेता उर्फ हरवेश (21) ने भी रात में कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी हरवेश शुक्रवार की शाम खेत पर फसल की रखवाली के लिए गया था। आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने देर रात करीब 8 :15 बजे उसका शव बबूल के पेड़ से गर्म चादर के फंदे पर लटके देखा। आसपास के लोगों ने युवक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन खेत में पहुंच गए और उसके शव को उतारकर घर ले आए। युवक की मौत की सूचना रेवाड़ी स्थित फैक्टरी में काम कर रहे उसके तहेरे भाई नेता (हरवेश) को दी गई दी। रात करीब एक बजे वह भी गांव आ गया। रेवाड़ी से आने के बाद कुछ देर आराम करने की बात कह कर कमरे में चला गया। शनिवार को रिश्तेदारों ने देखा, युवक का शव कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका था। परिजन दोनों शवों को राजघाट बबराला ले गए और श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
युवकों के आत्महत्या करने की पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है। कोई सूचना या शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
आलोक सिद्धू, सीओ गुन्नौर।
-------