फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After drones and thieves, villagers are now scared of leopards too

Sambhal News: ड्रोन और चोरों के बाद ग्रामीणों में अब तेंदुए की भी दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
After drones and thieves, villagers are now scared of leopards too
संभल। ड्रोन और चोरों के बाद अब तेंदुए की दहशत से लोगों की जिंदगी मुश्किल में पड़ गई है। असमोली क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली और शकरपुर सोत के जंगल में मंगलवार रात्रि तेंदुए के देखे जाने का दावा किया गया।
विज्ञापन

इसका एक वीडियो भी सामने आया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो स्थान दिख रहा है, ग्रामीण उसे सैदपुर जसकोली और शकरपुर सोत के बीच का जंगल मान रहे हैं। तेंदुआ की चहलकदमी के बाद बुधवार को दिनभर सन्नाटा सा रहा।
विज्ञापन

कम ही लोग खेतों पर गए। हालांकि, पशुओं के लिए चारा लाना था तो कुछ लोगों ने समूह बनाया, तब खेत पर गए। वन विभाग भी सक्रिय है। एक ओर जहां रात्रि में ही टीम ने गांव आकर जानकारी जुटाई। वहीं, बुधवार सुबह फिर से वन दरोगा मोहित यादव, डिप्टी रेंजर मनीष कुमार और वनरक्षक आशुतोष पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने जंगल में जाकर तेंदुए के पंजों को देखा। इसके बाद रोड किनारे बिजली के खंभे पर कैमरा लगवाया ताकि तेंदुआ आए तो उसकी फोटो कैद हो जाए। डीएफओ प्रीति यादव का कहना है कि गन्ने का अधिक रकबा इसमें बाधा बन रहा है। जहां तेंदुए की चहलकदमी दिखी, वहां अधिकांश इलाके में गन्ने की फसल खड़ी है, जो तेंदुए के छिपने के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed