{"_id":"6916423e541424118b050cd8","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-the-young-man-hanged-himself-and-committed-suicide-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124418-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Fri, 14 Nov 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। पत्नी की सूचना पर पहुंचे युवक के पिता और बड़े भाई ने कमरा खोलने का प्रयास किया तो कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने कमरे की खिड़की का जाल उखाड़ा और कमरे के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद शव नीचे उतारा। फिर परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि उसका बड़ा भाई ट्रक चालक था। आए दिन उसका अपनी पत्नी से विवाद होता। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। संवाद