{"_id":"58b47ea54f1c1b7c05830e2b","slug":"advocket-kuchehary-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में वकील ने मुवक्किल को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में वकील ने मुवक्किल को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 28 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में कचहरी परिसर में वकील और वादकारी के बीच होती मारपीट। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
सत्र एवं व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को अधिवक्ता की अपने मुवक्किल से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि, इसके बाद दोपहर एक बजे कहासुनी के बाद साथी अधिवक्ताओं के साथ उसने मुवक्किल के साथ मारपीट की। हंगामे और शोरशराबे के बीच मुवक्किल मौके से भाग निकला। किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
सत्र एवं व्यवहार न्यायालय परिसर में एक अधिवक्ता बहजोई के बहादुर नगर निवासी प्रतिपाल खड़गवंशी के वाद की पैरवी कर रहे हैं। सोमवार को अपराह्न एक बजे प्रतिपाल खड़गवंशी से अधिवक्ता की मेहनताने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा तो मौके पर अधिवक्ताओं की भीड़ लग गई। आरोप है कि अधिवक्ताओं ने प्रतिपाल के साथ मारपीट की। हंगामे और शोरशराबे के बीच न्यायालय परिसर में अफरा तफरी मच गई।
अधिवक्ताओं से छूट कर प्रतिपाल मौके से भाग गया। हालांकि अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रतिपाल दबंगई के बल पर अधिवक्ताओं से सेवा लेने की बात कह रहा था। मना करने पर अधिवक्ता से अभद्रता करने लगा। इसलिए उसे पकड़कर अलग किया गया था, उसके साथ किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की गई है। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना रहा लेकिन किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।