{"_id":"672d27cdfbae074c02088cd7","slug":"advocates-demonstrated-on-the-fourth-day-also-sambhal-news-c-204-1-chn1003-114915-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चौथे दिन भी अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चौथे दिन भी अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Fri, 08 Nov 2024 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गाजियाबाद प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नीतू रानी को सौंपा। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
ज्ञापन में कहा कि 29 अक्तूबर को गाजियाबाद जिला न्यायलय परिसर में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज की बार एसोसिएशन घोर निंदा करती है। घटना से अधिवक्ता समाज में रोष व्याप्त है। दोषी पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर तत्काल बर्खास्त किया जाए। गाजियाबाद के अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमो को समाप्त किया जाए। लाठी चार्ज में घायल अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता दी जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। अध्यक्षता बार अध्यक्ष मुकेश पाल सिंह व संचालन सचिव अरविंद कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान विनोद कुमार शर्मा, छत्रपाल सिंह, हरीश कठेरिया समेत तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।