फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   advocate did not get economic help from gevernment

अधिवक्ताओं को शासन से नहीं मिली आर्थिक मदद, सिर्फ सूची मांगी गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
advocate did not get economic help from gevernment
संभल। अधिवक्ताओं को शासन और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से अभी तक कोई आर्थिक मदद नसीब नहीं हुई है जबकि जनपद और तहसील बार एसोसिएशन की ओर से जरूरतमंद अधिवक्ताओं की सूची बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भेजी जा चुकी है। आर्थिक मदद मिलने उम्मीद लगाए बैठे कई अधिवक्ता तो अब निराश होने लगे हैं। वहीं जब बार काउंसिल और शासन से कोई मदद न मिलने पर कुछ अधिवक्ता संघों ने अपने स्तर से जरूरतमंद अधिवक्ताओँ को आर्थिक मदद दी है लेकिन इसे अधिवक्ताओं ने पर्याप्त नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन

संभल के वरिष्ठ अधिवक्ता गजनफर याकूब ने बताया कि जिन अधिवक्ताओं की प्रैक्टिस को पांच वर्ष से कम हुए हैं उनमें कई अधिवक्ता आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। ऐसे अधिवक्ताओं के लिए शासन से आर्थिक मदद की दरकार थी क्योंकि लॉक डाउन की वजह से कचहरी बंद है। वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने कहा कि संभल के जरूरतमंद अधिवक्ताओं को शासन से कोई आर्थिक मदद लॉक डाउन की अवधि में नहीं मिली है। कुछ अधिवक्ता तो ऐसे हैं हैं जिन्होंने अपने रिश्तेदारों और परिचितों से रुपये लेकर काम चलाया है। संभल के अधिवक्ताओं की आर्थिक स्थिति के बारे मे जिक्र करते हुए विधि मंत्री को अवगत कराएंगे ताकि शासन कोई निर्णय ले। जो अधिवक्ता सिर्फ प्रैक्टिस पर भी निर्भर हैं। उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed