फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration will free the pond of the municipality, the process will start

नगर पालिका के तालाब को कब्जा मुक्त कराएगा प्रशासन, प्रक्रिया शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Administration will free the pond of the municipality, the process will start
संभल। नगर पालिका क्षेत्र में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है। यह तालाब नगर पालिका के दस्तावेज में पालिका की संपत्ति के रूप में दर्ज है। इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो कब्जा मुक्त कराने की योजना बना ली है। राजस्व विभाग की टीम पैमाईश करेगी। और उसी समय कब्जा हटाया जाएगा। इसके लिए तहसीलदार ने पत्र लिखा है। गुरुवार को तहसीलदार करम सिंह ने जारी किए आदेश में कहा है कि नगर पालिका क्षेत्र के जलालपुर मोहम्मदाबाद में करीब 60 बीघा तालाब पर अवैध कब्जा किया हुआ है। जबकि यह तालाब नगर पालिका के दस्तावेज में संपत्ति के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने राजस्व विभाग की टीम को पैमाईश करने और नगर पालिका की टीम को कब्जा मुक्त कराने के लिए लिखा है। एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया कि इस तालाब के कब्जा मुक्त होने से शहर की जलनिकासी आसान हो जाएगी। जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इसी क्रम में इस तालाब को कब्जा मुक्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर पैमाईश कराई जाएगी और उसी समय कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी नगर पालिका और राजस्व टीम ने कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed