{"_id":"5a7f52bb4f1c1b410b8b8409","slug":"administration-stopped-construction-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने रोका जियारत निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने रोका जियारत निर्माण
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
जियारत निर्माण का विरोध करते हिजामं पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के नगला पुर्वा गांव में ग्राम समाज की भूमि पर दोनों समुदायों के लोगों का दावा है। हिंदुओं का कहना है कि यहां सौ साल पुराना मठ बना है, जिस पर मुस्लिम कब्जा करके जियारत निर्माण कराना चाहते हैं। मुस्लिम भूमि को अपना बता रहे हैं। जिस पर निर्माण करते देख हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व पालिकाध्यक्ष ने शनिवार को पुलिस को बुलाया। इस दौरान निर्माण कार्य में लगे भाग निकले। पुलिस ने तत्काल वहां से ईंटें हटवा दीं।
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के नगला पुर्वा मुस्लिम बाहुल्य गांव है। यहां करीब 1800 मुस्लिम व 300 हिंदू परिवार हैं। हिंदुओंं का कहना है कि ग्राम समाज की भूमि पर स्थित करीब सौ वर्ष पुरानी मठ था, जिस पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा सुबह नौ बजे के करीब जियारत का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसका विरोध गांव के हिंदू दलित परिवारों ने किया लेकिन निर्माण कार्य नहीं रुका। शनिवार को पालिकाध्यक्ष इंदूरानी शहर के निकट ही ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि देखने गई थीं। इसी बीच हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम को किसी ने जियारत निर्माण की सूचना दी।
वह जिलाध्यक्ष विवेक नागपुर सहित मौके पर पहुंचे। पालिकाध्यक्ष इंदू रानी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ नगला पूर्वा पहुंच गईं। बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के निर्माण होते देखकर कुढ़ फतेहगढ़ थानाध्यक्ष को सूचना दी। वह भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मुस्लिम समुदाय का कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं आया, जिससे टकराव की स्थिति टल गई। हिंदू परिवारों ने यह भी बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनके श्मशान घाट पर भी कब्जा कर रखा है, वहां उपले आदि पाथने शुरू कर दिए हैं, पालिकाध्यक्ष ने मौके पर जाकर शमशान घाट भी देखा। इस मामले का निराकरण उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कराने का भरोसा दिलाया। मौके पर पहुंचने वालों में राज कुमार ठाकरे, विवेक नागपुर, पप्पू इंकलाब शामिल रहे।