{"_id":"64ff70ef18058d149a0fca6a","slug":"action-will-be-taken-against-ration-seller-for-reducing-sdm-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-2219-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली करने पर होगी राशन विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली करने पर होगी राशन विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई : एसडीएम
Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर। तहसील परिसर में एसडीएम व जिला पूर्ति अधिकारी ने तहसील के सभी राशन विक्रेताओं के साथ में बैठक कर सभी पात्रों को पूरी मात्रा में राशन देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही घटतौली करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में उन्होंने ने कार्डधारकों को किए जा रहे खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की। बताया कि माह सितंबर 2023 में 12 सितंबर 2023 से 23 सितंबर 2023 तक कार्डधारकों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराया जाना है। जिसमें इस माह में खाद्यान्न के साथ-साथ अंत्योदय कार्डधारको को तीन किलोग्राम चीनी प्रति कार्डधारकों को निर्धारित मूल्य 54 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। सभी विक्रेताओं को शासन द्वारा निर्धारित मात्रा पर खाद्यान्न एवं चीनी वितरित किए जाने के निर्देश दिए गए। खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कार्डधारकों को किया जाएगा। नोडल अधिकारी की उपस्थिति में ही खाद्यान्न का नियमानुसार वितरण करना है। आवश्यक वस्तुओं के वितरण के समय अन्त्योदय कार्डधारकों से आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने की जानकारी कर आयुष्मान कार्ड संख्या प्राप्त कर लें। साथ ही यदि अंत्योदय कार्डधारक का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, तो उसे अयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में आपूर्ति शाखा तहसील गुन्नौर से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामशंकर, पूर्ति निरीक्षक रजपुरा योगेश कुमार शुक्ला, पूर्ति निरीक्षक ब्लॉक गुन्नौर दीपक श्रीवास्तव पूर्ति निरीक्षक ब्लॉक जुनावई आशीष कुमार पूर्ति निरीक्षक, पूर्ति लिपिक राजेन्द्र कुमार, नकुल कुमार आदि के साथ में तहसील के सभी उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।