{"_id":"5e8a2e3f8ebc3e75f56582d3","slug":"action-on-lockdown-of-police-in-sambhal-sambhal-news-mbd34531477","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली बाज कोटेदारों पर कार्रवाई लेकिन घटतौली अब भी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली बाज कोटेदारों पर कार्रवाई लेकिन घटतौली अब भी बरकरार
विज्ञापन
ऐसे होगा लॉक डाउन का पालन- संभल के निरीक्षण भवन में बंट रहे राशन को लेने के लिए कुछ इस तरह उमड़ी भीड?
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। लॉक डाउन के दौरान खाद्यान्न वितरण में धांधली करने वाले कोटेदारों पर आपूर्ति विभाग ने सख्ती की है। एक कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक दुकानदार को निलंबित किया है और छह दुकानदारों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके बाद भी कोटेदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। घटतौली की जा रही है और मूल्य ज्यादा वसूला जा रहा है।
ऐसे मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। जबकि शासन का स्पष्ट आदेश है कि ऐसे कोटेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। रविवार को नगर के कोटेदार मोहल्ला कोटगर्वी निवासी नीलकमल के खिलाफ कोतवाली संभल में आवश्यक वस्तु अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 30 क्विंटल खाद्यान्न हड़पने का आरोप है। ग्रामीण क्षेत्रों में घटतौली लगातार की जा रही है। इसी क्रम में लहरा कमंगर में ग्रामीणों ने कोटेदार पर प्रति यूनिट चार किलोग्राम खाद्यान्न देने का आरोप लगाया।
खाद्यान्न लेने पहुंचे आमना ने बताया कि कोटेदार ने चार किलोग्राम प्रति यूनिट के हिसाब से खाद्यान्न दिया है। पांच किलोग्राम के हिसाब से मांगने पर साफ मना कर दिया। वहीं गांव शेरपुर में कोटेदार ने दुकान ही नहीं खोली। ग्रामीण काफी देर तक इंतजार कर घरों को लौट गए। सुबह 11 बजे खाद्यान्न लेने पहुंची राममूर्ति देवी और मायादेवी ने बताया कि कोटेदार का काफी देर से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब तक दुकान नहीं खोली गई है।
विज्ञापन
सामाजिक दूरी का नहीं हो रहा पालन
खाद्यान्न वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। नगर से लेकर गांवों तक यही हाल है। लोगों की भीड़ कोटेदार की दुकान के आसपास जमा हो रही है। रविवार को पर्यवेक्षक और पुलिस कर्मी होने के बाद भी सामाजिक दूरी नहीं बन सकी। भीड़ एकत्र होकर ही खड़ी दिखाई दी। दरअसल पर्यवेक्षक की तैनाती प्रशासन की ओर से सफल होती नहीं दिख रही है। लगातार घटतौली के मामले प्रकाश में आ रहे हैं और सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में पर्यवेक्षक की तैनाती बेअसर मालूम होती है।