फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   action notice to farmers in sambhal

किसान आंदोलन पर कानून का शिकंजा, छह नेताओं को 50-50 लाख के मुचलके पर पाबंद करने का नोटिस

Wed, 16 Dec 2020 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
action notice to farmers in sambhal
प्रतीकात्मक तस्वीर

आंदोलन को रफ्तार दे रहे किसान नेताओं पर कानून का शिकंजा कसा जा रहा है। छह किसान नेताओं को 50-50 लाख रुपये के निजी मुचलकों से पाबंद कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 111 के तहत भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के साथ ही किसान नेता जयवीर सिंह, सतेंद्र उर्फ गंगाफल, ब्रह्मचारी, वीर सिंह, रोहदास को 50-50 लाख रुपये के निजी मुचलके से पाबंद करने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


हयातनगर थाना पुलिस की आख्या को आधार बनाते हुए उप जिलाधिकारी ने नोटिस में कहा है कि यह लोग गांव-गांव जाकर दिल्ली व अन्य स्थानों पर चल रहे किसान आंदोलन का प्रचार कर रहे हैं। इससे शांतिभंग होने का खतरा है। इसलिए इन्हें 50-50 लाख रुपये के व्यक्तिगत मुचलके भरने और इतनी ही राशि की दो-दो जमानतें दाखिल कराने के लिए नोटिस दिया गया है। भाकियू के युवा नेता ऋषभ चौधरी को पांच-पांच लाख रुपये से पाबंद किए जाने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के नोटिस को गलत ठहराया, नहीं भरेंगे मुचलका
संभल। भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि प्रशासन की ओर जारी नोटिस गलत है। इसका कोई औचित्य उनकी नजर में नहीं है। इसलिए वह नोटिस मिलने पर भी मुचलका दाखिल नही करेंगे। जिला उपाध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि इस तरह के नोटिस जारी करने से लगता है कि सरकार आंदोलन का दमन करना चाहती है लेकिन हम डरने और दबने वाले नहीं हैं। न ही कोई मुचलका भरेंगे।

पांच-पांच लाख रुपये मुचलके से पाबंद कराए जाएंगे यह किसान नेता
भाकियू टिकैत के पदाधिकारी कासमपुर निवासी महीदेव सिंह, भवानीपुर निवासी सुमित तेवतिया, किसान नेता बड़ा ताजुद्दीन निवासी राजवीर सिंह, भाकियू असली के मंडल महामंत्री संजीव गांधी और भदरौला निवासी भाकियू नेता अर्जुन सिंह को पां-पांच लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया गया है। असमोली पुलिस ने मदाला के बाबू इसरार और रामपुर उर्फ यारपुर के रामवीर त्यागी को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके से पाबंद कराए जाने की संस्तुति की है।


कांग्रेस और रालोद के जिलाध्यक्षों के नाम जारी हुए नोटिस
राजनीतिक दलों के पदाधिकारी शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद किए जा रहे हैं। उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा को पांच लाख रुपये का निजी मुचलका दाखिल करने तथा इतनी ही धनराशि की दो जमानतें दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष अजयवीर सिंह के नाम पांच लाख रुपये का मुचलका भरने के लिए नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed