{"_id":"65ad8417d99d4d57840e3d3f","slug":"action-against-child-labor-ten-child-laborers-freed-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-7118-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाल मजदूरी के खिलाफ कार्रवाई, दस बाल श्रमिक मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाल मजदूरी के खिलाफ कार्रवाई, दस बाल श्रमिक मुक्त कराए
Mon, 22 Jan 2024 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
संभल। श्रमायुक्त कानपुर और डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बाल मजदूरी के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान चलाकर दस बाल श्रमिक चिन्हित किए गए। इन्हें मुक्त कराते हुए इनसे काम कराने वाले प्रतिष्ठान संचालकों पर कार्रवाई के लिए आख्या तैयार की गई है।
एएचटीयू के प्रभारी निरीक्षक मेघपाल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद शर्मा, कांस्टेबल नवीन, महिला कांस्टेबल छवि, चालक मयंक और श्रम विभाग के सुभाषचंद्र व ललित कुमार ने मैसर्स नूरूउद्दीन जींस हयातनगर पर छापेमारी करके तीन बाल श्रमिक मुक्त कराए। इसके बाद शाहिद के यहां से एक, मैसर्स इस्लाम जींस कारखाना फुलसिंघा से दो, मैसर्स आसिम मोबाइल सेंटर सिरसी से एक समेत कुल दस श्रमिक चिन्हित किए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि बाल किशोर श्रम कराने का यह उल्लंघन है। इन्हें निरीक्षण टीप जारी की गई है। कर्मकारों के वेतन से संबंधित रजिस्टर भी व्यवस्थित नहीं मिले हैं। इसे भी कार्रवाई का हिस्सा बनाया है।