{"_id":"572a4ffd4f1c1bd6795cda1b","slug":"accusud-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद अभियुक्त की बीमारी से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद अभियुक्त की बीमारी से मौत
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
Updated Thu, 05 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
जेल में महिला
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दामाद की हत्या में नामजद शिवकुमार शर्मा (65) की बीमारी के चलते मुरादाबाद जेल में ही मौत हो गई। मंगलवार को जेल में मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव चंदौसी पहुंचा। देर शाम पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जेल में बंद दोनों बेटे और बेटी पुलिस अभिरक्षा में घर पहुंचे।
नगर के मोहल्ला रामनौमी निवासी शिवकुमार शर्मा की बेटी की शादी गणेश कालोनी निवासी एयरफोर्स कर्मी दिनेश पुत्र विजय शर्मा के साथ हुई थी। 28 अक्तूबर-2012 को दिनेश शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।
दिनेश शर्मा के भाई आशुतोष शर्मा की तहरीर पर ससुर शिवकुमार शर्मा, सास लक्ष्मी, पत्नी आरती, साले सौरभ, गौरव और गणेश कालोनी निवासी विजय मौर्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
लक्ष्मी जमानत पर हैं। शेष अभियुक्त जेल में ही थे। मंगलवार को शिवकुमार शर्मा की मौत हो गई। बुधवार को सुबह शव घर पहुंचा। परिजनों और रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल था। पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जेल से बेटे गौरव, सौरभ और बेटी आरती पुलिस अभिरक्षा में पहुंची।