फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accusing the police of firing, but provide evidence: Commissioner

पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन साक्ष्य उपलब्ध कराएं : कमिश्नर

Fri, 29 Nov 2024 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 29 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Accusing the police of firing, but provide evidence: Commissioner
संभल। बवाल के दौरान जिन लोगों की मौत हुई वह दुख की बात है। चार लोगों की मौत मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस विवेचना कर रही है। पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन साक्ष्य उपलब्ध कोई नहीं करा रहा है। एक वीडियो के आधार पर इल्जाम देना ठीक नहीं है। यदि पुलिस के खिलाफ साक्ष्य मिलते हैं कार्रवाई की जाएगी। यह बात मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संभल स्थित एएसपी कार्यालय में कमिश्नर ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हम पत्थर उठाकर फेंकने वालों से ज्यादा उन साजिशकर्ताओं की तलाश में लगे हैं जिन्होंने यह बवाल कराया है। 30 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। आगे कहा कि खुफिया इकाई के इनपुट के आधार पर पुलिस तैनात थी। बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन भीड़ ने उन ईंटों का इस्तेमाल किया जो मकान निर्माण के लिए सड़क किनारे लगी थीं। उपद्रवियाें ने मस्जिद को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक के बेटे की गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि जो प्रक्रिया है उसको अपनाया जा रहा है। सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। जो बवाल में शामिल हैं उनको गिरफ्तार जरूर किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान डीआईजी मुनीराज जी, डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई।
विज्ञापन

बहुत कुछ अभी जगजाहिर नहीं किया है, जांच प्रभावित होगी
कमिश्नर ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जांच अलग अलग बिंदुओं पर चल रही है। बहुत कुछ सामने आया है। इसको अभी जगजाहिर नहीं किया जा सकता है, क्योंकि जांच प्रभावित हो जाएगी। इसलिए पुलिस की जांच पूरी होनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे टीम ने मस्जिद जाते हुए या मस्जिद के बाहर धार्मिक नारेबाजी नहीं की
कमिश्नर ने कहा कि सर्वे शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। टीम को सुरक्षा के बीच बाहर निकाला गया। जो वीडियो वायरल हो रहा है वह मस्जिद से काफी दूर का है। मस्जिद के आसपास का नहीं है। जब टीम मस्जिद पहुंची तो शांतिपूर्ण तरीके से पहुंची थी। कमिश्नर ने कहा कि दूर जाकर नारेबाजी करने पर तो उनके खिलाफ एक्शन नहीं लिया जा सकता था, ऐसे तो मस्जिद पर भी मुस्लिम समाज के लोगों ने धार्मिक नारे लगाए। इसका मतलब यह तो नहीं कि नारेबाजी करने वाले दोनों पक्षाें के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
बवाल में शामिल नाबालिगों की तस्वीरें देखना मेरे लिए दुखद
कमिश्नर ने कहा कि बवाल के दौरान नाबालिग भी शामिल थे। जिन्होंने पत्थरबाजी की थी। कमिश्नर ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि मेरे लिए यह चिंता का विषय है कि नाबालिग जिनकी उम्र पढ़ने की है वह बवाल में शामिल हुए। कमिश्रर ने कहा कि वह ऐसे बच्चाें की काउंसिलिंग भी कराएंगे।
आरोपियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी, इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी
बवाल में शामिल आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह कहना है कमिश्नर का। उन्होंने कहा कि पोस्टर प्रमुख स्थानों पर चस्पा किए जाने के लिए विभिन्न न्यायालयों के आदेश का पालन किया जाएगा। इसके अलावा आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के लिए प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।

नुकसान का आकलन अंतिम चरण में, बाहर के लोग भी बवाल में शामिल होने की आशंका

जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में जो बवाल के दौरान निजी व सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। उसके आकलन की रिपोर्ट अंतिम चरण में है। इस नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से की जाएगी। कमिश्नर का कहना है कि आकलन की प्रक्रिया पूरी होने पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। आगे कहा कि ऐसा अंदेशा है कि इस बवाल में बाहरी लोग भी शामिल हो सकते हैं। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed