फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of snatching mobile phone arrested; motorcycle and three mobile phones recovered.

Sambhal News: मोबाइल झपटने का आरोपी गिरफ्तार, बाइक और तीन मोबाइल बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching mobile phone arrested; motorcycle and three mobile phones recovered.
चंदौसी। कोतवाली पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छीने गए तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाल संत कुमार ने बताया कि सात जुलाई को असालतपुर जारई निवासी प्रतीक ने तहरीर देकर बताया था कि बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ते में उनका मोबाइल फोन झपट लिया। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पचाक गांव निवासी विजय उर्फ कंप्यूटर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से घूमता था। रास्ते में जो भी व्यक्ति मोबाइल पर बात करता दिखाई देता, उसका फोन झपटकर भाग जाते थे। बाद में मोबाइल बाहर ले जाकर किसी अंजान व्यक्ति को बेच देते और पैसे आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन छीने गए मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed