फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of raping woman who set fire in front of police post arrested

Sambhal News: चौकी के सामने आग लगाने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2024 04:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 20 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping woman who set fire in front of police post arrested
संभल। चौधरी सराय चौकी के सामने आग लगाने वाली महिला से दुष्कर्म के आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं महिला को मेरठ में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

महिला के पति की तीन वर्ष पहले मौत हो गई थी। तीन बच्चों के पालन पोषण के लिए महिला ने मोहल्ले में ही परचून की दुकान कर ली थी। इसी दौरान मोहल्ले के युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी की बात कही तो आरोपी ने इन्कार कर दिया और धमकी दी। प्रेमी युवक से शादी करने की फरियाद लेकर महिला पुलिस के चक्कर लगा रही थी। बृहस्पतिवार को भी चौधरी सराय पुलिस चौकी गई थी। पुलिस चौकी से निकलकर महिला ने आग लगा ली थी। महिला ने बयान दिया था कि जब वह पुलिस चौकी पहुंची तो पुलिस ने कहा कि प्रेमी युवक उससे शादी नहीं करेगा। इसलिए आहत होकर जान देने का प्रयास किया। महिला के भाई ने बताया कि हालत में सुधार नहीं है।
विज्ञापन

कोट
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। महिला का उपचार चल रहा है। अभी हालत में ज्यादा सुधार नहीं है।

कृष्ण कुमार, एसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed